सलमान खान ने मनाया 60वां बर्थडे, महेंद्र सिंह धोनी समेत ये बड़े सितारे पार्टी में हुए शामिल बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस पार्टी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से लेकर आयुष शर्मा तक पार्टी में पहुंचे. मशहूर राइटर सलीम खान भी अपने बेटे सलमान का जन्मदिन मनाने फार्महाउस पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी सलमा खान भी थी. सलमान की पार्टी में उनके सबसे भरोसेमंद बॉडीगार्ड शेरा भी पहुंचे थे
Source: Navbharat Times December 27, 2025 17:12 UTC