Hindi NewsLocalRajasthanBarmerThe Steering Of The Mini Bus Coming From Jalore To Sindhri Failed, The Tree Overturned After Being Unsoldered, 8 People Including 2 Serious Were Injuredसवारियों भरी मिनी बस पलटी: जालोर से सिणधरी आ रही मिनी बस कास्टीयरिंग हुआ फेल, असुंलित होकर पेड़ से टकराकर पलटी, 8 लोग हुए घायलबाड़मेर 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकदुर्घटनाग्रस्त बसबाड़मेर जिले के सिणधरी थानान्तर्गत सिणधरी-जालोर रोड़ पर खारा फांटा के पास जालोर से आ रही मिनी बस का स्टीयरिंग फेल होने के बाद असंतुलित हो गई और पलटी खा गई इससे बस सवार 8 लोग घायल हो गए इसमें एक बच्चा और महिला गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची।सिणधरी थानाधिकारी बलदेवराम ने बताया कि जालोर से सिणधरी की तरफ आ रही मिनी बस खारा फांटा पर स्टेयरिंग फेल होने की वजह से असंतुलित होकर पेड़ से टकराकर पलटी खा गई। मिनी बस में 15-20 यात्री सवार थे इसमें से 8 लोग घायल हो गए।पुलिस को सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल नीबाराम मय स्टाफ घटना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से सिणधरी अस्पताल भेजा गया। 6 घायलों का इलाज सिणधरी अस्पताल में चल रहा है तो दो गंभीर घायल 10 वर्षीय जितेन्द्र कुमार पुत्र नारणाराम निवासी चाडो की ढाणी और महिला उगम (45) पत्नि शांतिलाल निवासी चाडो की ढाणी को बालोतरा रैफर किया गया है। वहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। जालोर से सिणधरी की तरफ आ रही बस स्टेयरिंग फेल होने की वजह से असंतुलित होकर पलट गई इससे 2 गंभीर सहित 8 घायल हो गए है। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Source: Dainik Bhaskar July 03, 2021 13:07 UTC