सहरसा में CM नीतीश कुमार ने महिलाओं से कहा- “अरे कहां जा रही हैं, यहीं रहिए, इधर आइए… मैं हूं ना - News Summed Up

सहरसा में CM नीतीश कुमार ने महिलाओं से कहा- “अरे कहां जा रही हैं, यहीं रहिए, इधर आइए… मैं हूं ना


डिजिटल डेस्क, सहरसा: सहरसा में मुख्‍यमंत्री Nitish Kumar (नीतीश कुमार) का रोचक अंदाज सामने आया। स्टेडियम और आसपास के मैदान में बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने आए थे। धूप तेज थी, लेकिन भीड़ में कुछ लोग इधर-उधर घूमते नजर आए। इस दौरान महिलाएं भी शामिल थीं। मुख्यमंत्री भाषण दे रहे थे, तभी लोगों की हलचल ने उनका ध्यान खींचा।इधर-उधर मत जाइए, यहीं रहिए नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा, “अरे, भाग मतिए। चुपचाप यहीं रहिए। उधर कहां जा रहे हैं? देख रहा हूं कि दो-चार लोग चले गए। अरे, कहां चले गए? भागिए मत, यहीं रहिए। पहले वाले ने कोई काम राज्य में नहीं किया है। इसलिए इधर-उधर मत जाइए। यहीं रहिए।” उन्होंने अपनी ओर इशारा करते हुए कहा कि वे भी बिहार से नहीं जा रहे हैं। उनका संदेश स्पष्ट था—“हम बिहार को विकास की राह पर ले जा रहे हैं और इसमें कहीं भागने की बात नहीं है।”महिलाओं से सीधे संवाद कुछ महिलाओं को आवाज देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “कहां जा रही हैं? हम इतना काम किए हैं। हम कहीं भाग नहीं रहे हैं। कोई गलतफहमी नहीं पालें।” उनके यह शब्द सुनकर सभा में हल्की मुस्कान और तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी।बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प नीतीश कुमार ने जोर देकर कहा कि उनका लक्ष्य बिहार को विकसित राज्य बनाना है। उन्होंने उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi (नरेन्द्र मोदी) ने भी बिहार के विकास में भरपूर सहयोग दिया है। केंद्र से लगातार सहयोग मिलने की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साझेदारी राज्य के हर क्षेत्र के विकास में सहायक साबित होगी।


Source: Dainik Jagran March 14, 2026 07:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */