सांचौर में किसानों का धरना समाप्त: मांगों को लेकर अधिकारियों के आश्वासन के बाद शाम को किसानों का धरना समाप्त - News Summed Up

सांचौर में किसानों का धरना समाप्त: मांगों को लेकर अधिकारियों के आश्वासन के बाद शाम को किसानों का धरना समाप्त


Hindi NewsLocalRajasthanFarmers' Strike Ends In Sanchoreसांचौर में किसानों का धरना समाप्त: मांगों को लेकर अधिकारियों के आश्वासन के बाद शाम को किसानों का धरना समाप्तसांचौर (जालोर) 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकधरने पर बैठे किसानों व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच चलता समझाइश का दौर।सांचौर एसडीएम भूपेन्द्र यादव द्वारा किसान को लात मारने के मामले को लेकर सांचौर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे किसानों ने आखिरकार समझाइशे के बाद शाम को धरना समाप्त कर दिया। किसान नेता इशराराम विश्नोई व अन्य किसानों से सांसद देवजी एम पटेल, एएसपी दशरथ सिंह, भाजपा नेता दानाराम चौधरी, सांचौर के कार्यवाहक एसडीएम प्रताप अग्रवाल, तहसीलदार देशलाराम ने समझाइश की। जिस पर यह सहमति बनी की किसान दोषी हैं या एसडीएम यादव इसकी जांच सात दिन के भीतर की जाएगी। इस दौरान भारत माला परियोजना का काम बंद रहेगा। किसानों पर दर्ज मुकदमें शिथिलता बरती जाएगी। मांगों पर सहमति बनने पर किसानों ने धरना समाप्त किया लेकिन चेतावनी दी कि ऐसा नहीं हुआ तो किसान फिर से धरने पर बैठ जाएंगे।ज्ञात रहे कि भारत माला परियोजना के तहत अमृतसर से जामनगर तक बनने वाले एक्सप्रेस-वे 754के का निर्माण प्रतापपुरा की सरहद में गुरुवार को ही शुरू हुआ और ग्रामीणों ने रुकवा दिया। जिस पर एसडीएम भूपेन्द्र यादव मौके पर पहुंचे थे तथा वहां तकरार होने पर उन्होंने किसान नरसिंहराम को लात मार दी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामले में किसानों के खिलाफ हमला, राजकार्य में बाधा का मामला सांचौर पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। इधर एसडीएम द्वारा लात मारने के विरोध में किसानों ने शुक्रवार सुबह से ही सांचौर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए थे। जिस पर एसडीएम क स्थातांरण जोधपुर विकास प्राधिकरण में उपायुक्त पद पर कर दिया गया हैं। लेकिन उसके बाद भी किसान अपनी मांगों को लेकर शनिवार को भी धरने पर बैठे रहे। अधिकारियों के समझाइश के बाद सहमित बनने पर किसानों ने शाम करीब सात बजे धरना समाप्त किया।


Source: Dainik Bhaskar July 17, 2021 16:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */