साइबर ठगी: साइबर ठगों ने सैनिक को झांसे में ले खाते से 2.50 लाख निकाले, पुलिस की सजगता से 1.50 लाख वापस मिले - News Summed Up

साइबर ठगी: साइबर ठगों ने सैनिक को झांसे में ले खाते से 2.50 लाख निकाले, पुलिस की सजगता से 1.50 लाख वापस मिले


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurCyber Thugs Took Out 2.50 Lakhs From The Account By Taking The Soldier, Got Back One And A Half Lakhs Due To The Alertness Of The PoliceAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपसाइबर ठगी: साइबर ठगों ने सैनिक को झांसे में ले खाते से 2.50 लाख निकाले, पुलिस की सजगता से 1.50 लाख वापस मिलेजोधपुर 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकसाइबर ठगी थमने का नाम नहीं ले रही है। लोगों को फांसने के लिए साइबर ठग नित नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में साइबर ठगों ने एक सैनिक को झांसे में ले लिया और उसके खाते से 2.50 लाख रुपए निकाल लिए। बैंक खाते से राशि कम होते ही यह सैनिक तुरंत पुलिस के पास पहुंचा।सैनिक से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस तुरंत एक्शन में आई और तीन ट्रांजेक्शन रुकवा दिए। इससे सैनिक के खाते में डेढ़ लाख रुपए वापस आ गए। अब एक लाख रुपए को वापस हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है।ठग के निर्देशों को फॉलो करता रहा जवानउड़ीसा निवासी सैनिक सूर्यनारायण जोधपुर में तैनात है और रातानाडा के सैन्य क्षेत्र में रहता है। उसके पास आज कस्टमर केयर नाम से फोन आया और उसको फोन करने वाले साइबर ठग ने जो दिशा-निर्देश दिए। वह इन निर्देशों को फॉलो करता रहा। जिसके बाद एक के बाद एक कर उसके खाते से पांच बार रुपए साइबर ठग ने निकाल लिए। बैंक के मैसेज आने के बाद जब उसने देखा कि उसके अकाउंट से ढाई लाख रुपए निकल चुके है तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत रातानाडा थाने पहुंच कर पूरी बात थानाधिकारी लीलाराम को बताई। जिस पर थानाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में अपनी साइबर टीम को लगा दिया। साइबर टीम ने पांच में से मनी ट्रांसफर के तीन ट्रांजेक्शनों को रुकवा दिया। इस कारण सैनिक के खाते में डेढ़ लाख रुपए वापस जमा हो गए। फिलहाल पुलिस शेष राशि को भी पुनः खाते में लाने का प्रयास कर रही है।अलर्ट : अनजान व्यक्ति को नहीं दें निजी जानकारीथानाधिकारी लीला राम ने जनता से अपील की है कि लगातार साइबर ठग लोगों को शिकार बना रहे है। किसी भी अनजान आदमी के कॉल पर अपनी निजी जानकारी शेयर नहीं करें और साइबर ठगी से बचें।


Source: Dainik Bhaskar May 29, 2021 14:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */