सागर धनखड़ हत्याकांड: कोर्ट में पुलिस बोली- अहम सबूत जुटाने की जरूरत, जांच में सुशील नहीं कर रहा सहयोग - News Summed Up

सागर धनखड़ हत्याकांड: कोर्ट में पुलिस बोली- अहम सबूत जुटाने की जरूरत, जांच में सुशील नहीं कर रहा सहयोग


Hindi NewsLocalDelhi ncrPolice Said In Court Need To Collect Important Evidence, Sushil Is Not Cooperating In The InvestigationAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपसागर धनखड़ हत्याकांड: कोर्ट में पुलिस बोली- अहम सबूत जुटाने की जरूरत, जांच में सुशील नहीं कर रहा सहयोगनई दिल्ली 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस ने कहा आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और अभी मामले से जुड़े अहम सबूत जुटाने की जरूरत है।सागर धनखड़ मर्डर केस के आरोपी सुशील कुमार पहलवान और अजय सहरावत को क्राइम ब्रांच ने रोहिणी कोर्ट में पेश किया। शनिवार को इन दोनों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई के दौरान पुलिस ने सात दिन का रिमांड बढ़ाने की मांग की।पुलिस ने कहा आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और अभी मामले से जुड़े अहम सबूत जुटाने की जरूरत है। आरोपियों के वकील ने पुलिस की मांग का विरोध भी किया, लेकिन आखिर में कोर्ट ने इन्हें चार दिन के रिमांड की अवधि बढाने का फैसला किया। साथ ही पुलिस को यह भी निर्देश दिए कि नियमों के तहत हर चौबीस घंटे में आरोपियों की मेडिकल जांच करवाई जाए। रोहिणी कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से सरकारी वकील ने कहा मामले में सात गाड़ियां बरामद की गई है।चार का लिंक आरोपियों से मिल गया है, लेकिन तीन किसकी हैं इस बारे में अभी पता लगाया जा रहा है। अभी सुशील का मोबाइल तक बरामद नहीं हो सका है। घटना के वक्त आरोपियों ने जो कपड़े पहने हुए थे वे भी अभी नहीं मिले हैं। अभी इस केस में अन्य आरोपियों की तलाश है। आरोपियों से पूछताछ और निशानदेही के आधार पर ही उन्हें पकड़ा जा सकता है।सुशील के घर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर सिस्टम नहीं मिलापुलिस ने कोर्ट को यह भी बताया गया है सुशील के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर सिस्टम भी नहीं मिला है। अभी मामले से जुड़े अहम सबूत जुटाने जरुरी हैं। साथ ही आरोपियों को आमने सामने बिठाकर पूछताछ करने और उन जगह पर ले जाना जरुरी है जहां पर फरारी के दौरान वे छिपते फिर रहे थे।दूसरी तरफ सुशील के वकील ने कहा पुलिस ने अब तक छह दिन की कस्टडी में क्या किया, यह कोर्ट को बताया जाए। सोशल मीडिया पर चल रहा है पुलिस के पास वारदात का वीडियो है। मीडिया में यह वीडियो कैसे दिया गया।आरोपी पहले ही पकड़े गए थे तो फिर उन्हें एक जगह पर बिठाकर पूछताछ करने से किसने रोका था। सुशील के वकील ने पुलिस रिमांड की अवधि बढ़ाए जाने का पुरजोर विरोध किया। आखिर कैसे यह मामला मॉडल टाउन थाने से क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया जाए।इसके जवाब में पुलिस के वकील ने कहा दिल्ली पुलिस आयुक्त को पूरा अधिकार है वह मामले की जांच किस यूनिट को दे। वह जांच अधिकारी को कभी भी बद सकते हैं। बहरहाल, दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपी का चार दिन का रिमांड बढाने का आदेश दिया। अब इन्हें कोर्ट में दो जून को पेश किया जाएगा।मोबाइल से वीडियो बनाने वाले प्रिंस को सुशील के सामने खड़ा कर सकती है पुलिससागर धनखड़ मर्डर केस में सुशील कुमार के लिए सबसे बड़ी मुसीबत उसके अपने ही बन सकते हैं। इस केस में सबसे पहले पकड़ा गया आरोपी प्रिंस दलाल को पुलिस सुशील के ही सामने सरकारी गवाह बना पेश कर सकती है। सूत्रों का कहना है इसी ने मोबाइल से घटना के समय की वीडियो भी बनाई थी। देर रात छत्रसाल स्टेडियम में जब पुलिस फायरिंग की कॉल पर मौके पर गई थी, तब सभी हमलावर मौके से भाग निकले थे।प्रिंस को स्टेडियम के रास्तों की जानकारी नहीं थी, इसलिए वह एक गाड़ी में जाकर बैठ गया था। उसी रात वह पकड़ा गया। पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि वह तो सुशील का ही सहयोगी है। इसके बाद उसने घटना को लेकर जानकारी दी और आरोपियों के नाम पुलिस को बताए। फरारी के दौरान सुशील कई दिन तक बठिंडा में एक हनुमान अखाड़े में छिपकर रहा था। इस वारदात की जड़ अजय और सोनू है। सुशील के करीबी अजय ने अपनी दुश्मनी का बदला लेने के लिए उसे इस्तेमाल किया।


Source: Dainik Bhaskar May 29, 2021 22:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */