सागवाड़ा डीएसपी प्रशिक्षु चक्रवर्तीसिंह ने हत्यारों तक पहुंचने की पूरी कहानी भास्कर के साथ साझा की। - News Summed Up

सागवाड़ा डीएसपी प्रशिक्षु चक्रवर्तीसिंह ने हत्यारों तक पहुंचने की पूरी कहानी भास्कर के साथ साझा की।


सागवाड़ा डीएसपी प्रशिक्षु चक्रवर्तीसिंह ने हत्यारों तक पहुंचने की पूरी कहानी भास्कर के साथ साझा की।1. अमावस्या की रात - पुलिस के सामने पहला सवाल था कि आखिर महिला रात 11.30 बजे अकेले पुल पर क्यों आई। पता चला कि अमावस्या की रात है। ऐसे में तंत्र मंत्र की क्रिया पर ध्यान गया। आस पास पड़ौस और बच्ची से बात करने पर पता लगा कि पादरड़ी निवासी एक व्यक्ति जो तंत्र मंत्र करता है और उसके वहां पर आना जाना रहता है। इसी एंगल पर आगे बढ़े और तांत्रिक को पकड़ा, पूछताछ की तो राज उगलता गया।2. संपत्ति विवाद - पुलिस ने संपत्ति विवाद को भी जांच का आधार बनाया, लेकिन इस मामले में कोई भी हाथ नहीं लगा। इस बीच पहले वाले एंगल की सफलता मिलती गई।3. मोबाइल कनेक्टिविटी - तीसरा मोबाइल को लेकर पड़ताल का था। मृतक रिचा के नंबर से दिन में, पहले दिन किन किन लोगों से बातचीत की गई थी। इस पर पता लगा कि हत्या में शामिल दो प्रमुख लोगों से नियमित बात हुई थी।(पहले और तीसरे एंगल को मिलाया - आखिर पुलिस ने पहले और तीसरे एंगल को आपस में मिलाया तो एक के बाद एक कड़ी मिली और आखिर हत्याकांड का राजफाश हो गया।)


Source: Dainik Bhaskar February 07, 2019 00:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */