Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadPalwalMurder Of Young Man By Stabbing Him With Knives, Case Registered Against Fourसाथियों न किया साथी की खून: चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, चार के खिलाफ मामला दर्जपलवल 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकपलवल। मृतक नरेंद्र का फाइल फोटोजिले के बढ़ा गांव निवासी युवक की उसके चार साथियों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।बढ़ा गांव निवासी मेहरचंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका 17 वर्षीय बेटा नरेंद्र आईटीआई कर रहा था। 24 जुलाई की देर शाम नरेंद्र गांव में ही वाॅलीबाल खेलने के बाद अपने घर लौटकर आ रहा था। उसी समय गांव के ही अक्षय, सोनू व मोनू ने उसका रास्ता रोक लिया। पिता का आरोप है कि इसके बाद सोनू व मोनू ने नरेंद्र को पकड़ लिया और अक्षय ने चाकुओं से हमला करना शुरू कर दिया। अक्षय ने नरेंद्र के शरीर पर चाकू से कई वार किए। इस दौरान झगड़े को देख वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और नरेंद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी ब्रह्मपाल के अनुसार मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 13:52 UTC