साप्ताहिक लव राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त : जुलाई का अंतिम सप्ताह इन राशियों के लिए है रोमांटिक - News Summed Up

साप्ताहिक लव राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त : जुलाई का अंतिम सप्ताह इन राशियों के लिए है रोमांटिक


1 /13 साप्ताहिक लव राशिफल, जानें प्रेम के मामले में सप्ताह कैसा बीतेगा आपका जुलाई के अंतिम सप्ताह का आरंभ बुध के राशि परिवर्तन के साथ हो रहा है। इस हफ्ते में बुध अपनी राशि मिथुन से निकलकर कर्क राशि में संचार करेंगे। सूर्य भी इस समय कर्क राशि में हैं जिससे बुधादित्य योग बनेगा। जबकि प्रेम के कारक ग्रह शुक्र मंगल के साथ सूर्य की राशि सिंह में गोचर करेंगे। ग्रहों की इस स्थिति में आपके लिए जुलाई का अंतिम सप्ताह लव लाइफ के मामले में कैसा रहेगा जानिए ऐस्ट्रॉलजर नंदिता पांडेय से…2 /13 Aries Weekly love horoscope मेष ( 22 मार्च – 21 अप्रैल ) : प्रेम संबंध में सुकून महसूस करेंगे प्रेम संबंध में सुकून प्राप्त होगा एवं मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने साथी के साथ मिल कर किसी धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। अपने प्रिय के सानिध्य में शांत एकांत समय व्यतीत करने का मन भी बनाएंगे। सप्ताह के अंत में किसी युवा को लेकर मन में चिंता अधिक हो सकती है।3 /13 Taurus Weekly love horoscope वृषभ ( 22 अप्रैल – 21 मई ) : जीवनसाथी से पाएंगे सहयोग, मन प्रसन्न होगा इस सप्ताह आप अपनी लव लाइफ़ को लेकर चिंतित रहेंगे एवं मन व्याकुल रहेगा। हालांकि यह सब क्षणिक है एवं सप्ताह के अंत तक आते-आते जीवन में सुख समृद्धि के संयोग बनेंगे। सप्ताह के अंतिम दिनों में आप रोमांटिक पल का आनंद लेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से आवश्यक सहयोग पाएंगे।4 /13 Gemini Weekly love horoscope मिथुन ( 22 मई – 21 जून ) : जिद से बचें, सप्ताह रोमांटिक होगा इस हफ्ते को मिथुन राशि के लोग लव लाइफ के मामले में सुखद मान सकते हैं। बातचीत और समझदारी से स्थिति को सामान्य और बेहतर बना सकते हैं। वैसे सप्ताह के अंत में कार्यक्षेत्र की स्थिति को लेकर मन कुछ व्याकुल रह सकता है। बेहतर होगा जिद को हावी न होने दें।5 /13 Cancer Weekly love horoscope कर्क ( 22 जून – 21 जुलाई ) : मन रहेगा बेचैन लेकिन पाएंगे लाभ कर्क राशि वालों के लिए जुलाई का यह सप्ताह प्रेम के मामले में अनुकूल और सुखद रहेगा। इस हफ्ते आपकी लव लाइफ रोमांटिक और आनंददायक रहेगी। किसी महिला का सहयोग आपको लाभ दिलाएगा। सप्ताह के अंत में कुछ प्रतिकूल स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन बेचैन भी रह सकता है।6 /13 Leo Weekly love horoscope सिंह ( 22 जुलाई – 21 अगस्त ) : साथी की सेहत परेशान करेगी इस सप्ताह आप अपनी लव लाइफ को लेकर थोड़ी परेशानी और उलझन में रहेंगे। अपने या फिर अपने साथी की सेहत को लेकर भी चिंतित होंगे। सप्ताह के अंत में स्थितियां अनुकूल होंगी एवं मन प्रफुल्लित रहेगा।7 /13 Virgo Weekly love horoscope कन्या : ( 22 अगस्त – 21 सितंबर ) : प्रेम सुदृढ होगा, खुशियां मिलेगी प्रेम संबंध में एक नयी शुरुआत आपके जीवन में खुशियां लेकर आएंगी। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। सप्ताह के अंत में प्रेम सुदृढ़ होगा एवं जीवन में ख़ुशियां दस्तक देंगी। हो सकता है कि आप किसी समारोह में साथी के साथ भाग लें।8 /13 Libra Weekly love horoscope तुला ( 22 सितंबर – 21 अक्टूबर ) किसी बात को लेकर रहेगी उलझन प्रेम संबंध में समय अनुकूल रहेगा एवं मन प्रसन्न रहेगा लेकिन फिर भी किसी एक बात को लेकर मन मायूस रहेगा। सप्ताह के अंत में आप किसी धार्मिक समारोह या शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अपने साथी के साथ किसी शांत और एकांत स्थान में समय गुजारना पसंद करेंगे।9 /13 Scorpio Weekly love horoscope वृश्चिक ( 22 अक्टूबर – 21 नवंबर ) कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा जुलाई के इस हफ्ते में प्रेम के कारक ग्रह शुक्र आपकी राशि स्वामी मंगल के साथ संचार करके जीवन में प्रेम और प्रेम में उत्साह का संचार कर रहे हैं। आपके रिश्ते मजबूत होंगे। सप्ताह के अंत में स्थिति और बेहतर होगी और कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।10 /13 Sagittarius Weekly love horoscope धनु ( 22 नवंबर – 21 दिसंबर ) तनाव होंगे दूर, स्थिति होगी बेहतर जुलाई के इस हफ्ते में धनु राशि वालों के जीवन में प्रेम धीरे-धीरे और बढ़ेगा। जिन लोगों की लव लाइफ में तनाव चल रहा है उनके भी रिश्ते बातचीत और समझदारी से सामान्य होंगे। प्रेम संबंध में समय अनुकूल होता जाएगा एवं सप्ताह के अंत में स्थिति अधिक अनुकूल महसूस होगी।11 /13 Capricorn Weekly love horoscope मकर : ( 22 दिसंबर – 21 जनवरी ) लव लाइफ में आनंद और खुशी पाएंगे प्रेम संबंध के मामले में यह सप्ताह सुखद रहेगा। लव लाइफ में सुख समृद्धि प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में समय अधिक अनुकूल रहेगा, ख़ुशियां आपके जीवन में दस्तक देंगी एवं मन प्रसन्न रहेगा।12 /13 Aquarius Weekly love horoscope कुंभ ( 22 जनवरी – 18 फरवरी ) सहनशीलता से लाइफ में आनंद पाएंगे प्रेम संबंध में सुखद अनुभव तभी रहेंगे जब आप अपनी तरफ से प्रयास करेंगे और सहनशीलता दिखाएंगे। हो सकता है की आपके द्वारा किए गए वायदे इस हफ्ते पूरे नहीं हो पाएं। संपत्ति संबंधी मामलों को इस हफ्ते टाल दें और परिवार को समय दें इससे आपको खुशी मिलेगी।


Source: Navbharat Times July 24, 2021 16:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */