राज्य ब्यूरो, नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गुजरात, महाराष्ट्र सहित दक्षिण के राज्यों से आयरन, निर्माण सामग्री, मसालों सहित विभिन्न व्यापारिक वस्तुएं ट्रकों से मध्य प्रदेश लाकर जीएसटी चोरी की जा रही है। ई-वे बिल के जरिये हेराफेरी और वास्तविक मात्रा व कीमत कम दिखाकर यह पूरा खेल किया जाता है।विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पत्र लिखकर मामले की केंद्रीय स्तर पर जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।हजारों करोड़ रुपये की हो रही हानिउन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर संगठित तरीके से जीएसटी चोरी का नेटवर्क संचालित है। बिचौलिये और परिवहन नेटवर्क बिना कर भुगतान किए सामग्री को विभिन्न राज्यों से मध्य प्रदेश तक पहुंचाने की व्यवस्था करते हैं।इससे सरकार को जीएसटी में प्रतिवर्ष हजारों करोड़ रुपये की हानि हो रही है। इसके पुख्ता प्रमाण भी मौजूद हैं। इस पूरे मामले की केंद्रीय स्तर निष्पक्ष जांच कराकर संगठित नेटवर्क, परिवहन चैनलों और संबंधित संस्थाओं की भूमिका की पड़ताल की जाए।
Source: Dainik Jagran March 17, 2026 03:18 UTC