सारा अली खान ने इस कारण नहीं किया बागी 3 में काम - News Summed Up

सारा अली खान ने इस कारण नहीं किया बागी 3 में काम


संवाददाता, मुंबईl फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान की अभी हाल ही में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें पहली फिल्म केदारनाथ और दूसरी फिल्म सिंबा थीl फिल्म सिंबा में वह रणवीर सिंह के साथ काम कर रही थीl वही इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया थाlअब खबरें आ रही हैं कि सारा अली खान ने फिल्म बागी 3 में काम करने से मना कर दियाl सूत्रों की मानें तो ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि उन्हें फिल्म बागी 3 की कहानी पसंद नहीं आईl बागी 3 में टाइगर श्रॉफ की अहम भूमिका हैl पहली बागी फिल्म में टाइगर श्रॉफ श्रद्धा कपूर के साथ और दूसरी फिल्म में वह दिशा पाटनी के साथ काम करते नजर आए थेl इस फिल्म में अगर सारा अली खान काम करने के लिए मान जाती तो सारा अली खान को टाइगर श्रॉफ के साथ काम करना पड़ता लेकिन सारा को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आईlउन्हें लगता है कि बड़े पर्दे पर उनकी दमदार भूमिका हो काम और लंबे रोल करना उनके करियर के लिए ज्यादा हितकर हैl जिसके चलते वह फिल्मों का चयन भी बड़ी सावधानी से कर रही हैl अपने करियर के शुरुआती दौर में वह छोटे और कमजोर रोल करना उनके कैरियर के लिए ठीक नहीं समझतीl उन्हें लगता है कि प्रतियोगिता के दौर में लंबे और दमदार भूमिकाओं के कारण ही वह दर्शकों के बीच उनकी जगह बना पाएंगीlगौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ और रितिक रोशन दोनों एक साथ एक ही फिल्म में काम कर रहे हैl जिसके चलते सब कुछ सुपर होने की उम्मीद है। दोनों एक्शन में जबरदस्त हैं, गजब की बॉडी है और डांस भी असाधारण है। दोनों इस साल एक साथ नज़र आयेंगे, जिसकी शूटिंग पिछले साल ही शुरू हो गई थी lयह भी पढ़ें: सलमान के भाई सोहेल ने ऐश्वर्या बच्चन के लिए कही थी ऐसी बात कि सुनकर...Posted By: Manoj Khadilkar


Source: Dainik Jagran February 06, 2019 10:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */