1 /5 सावन में अबकी 5 और 4 सोमवारसंक्रांति के हिसाब से 19 जुलाई को सोमवार से सावन का पहला सोमवार शुरू हो चुका है। कुछ शिव भक्तों ने इस दिन से सावन सोमवार का व्रत आरंभ भी कर दिया है। दरअसल संक्रांति के हिसाब से 16 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो गया है। लेकिन पूर्णिमा के हिसाब से इस साल 4 सोमवार होंगे, जो 26 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। संक्रांति के हिसाब से व्रत रखने वालों को इस साल 5 सोमवार व्रत मिलेगा, जो 19 जुलाई से शुरू होकर 16 अगस्त को समाप्त होगा। इसी के साथ आइए जान लेते हैं कि अबकी सावन की शिवरात्रि कब पड़ रही है और इसी के साथ कुछ अन्य जरूरी बातें भी जानते हैं सावन सोमवार की…
Source: Navbharat Times July 19, 2021 05:44 UTC