आजीविका : आपके राशि स्थान से गोचर कर रहे चंद्रदेव आपको कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने में सहायक होंगे। रोज़गार तथा व्यापार से संबंधित प्रस्तुतीकरण आपको सफलता दिलाएंगे। व्यापार की स्थितियां उत्तम बनी हुयी हैं। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण व निखार आएगा, रोज़गार के क्षेत्र में पदोन्नति तथा प्रभावक्षेत्र में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी।पारिवारिक जीवन : संतान पक्ष की तरफ से कोई समाचार आपकी चिंताओं को कम करने वाला होगा। पिता के सहयोग से आपके अटके हुए कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। माता-पिता की सेवा करे। परिवार के अनावश्यक खर्चो पर नियंत्रण बना रहेगा।आर्थिक स्थिति : आर्थिक रूप से कोई जोख़िम लेने का उचित समय नहीं है, यदि कोई निवेश करना चाहते है तो पिता की सलाह से लाभ होगा। नए व्यापारिक अनुबंध लाभप्रद होंगे। चल तथा अचल संपत्ति में निवेश का उपयुक्त समय है।स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, किसी विषाणु-जनित रोग से कष्ट मिल सकता है।उपाय : किसी वृद्धाश्रम में दवाओं तथा वस्त्रों का दान करें, आपके यश में वृद्धि होगी।– ज्योतिषशास्त्री शिवेंद्र आर्या
Source: Navbharat Times July 22, 2020 21:56 UTC