नवी मुंबई की सियासत में इन दिनों वनमंत्री गणेश नाईक और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच बढ़ते मतभेदों की चर्चा अब और भी जोर पकड़ने लगी है।-जिसका असर नवी मुंबई की महत्वपूर्ण पुनर्विकास परियोजनाओं पर पड़ता दिखाई दे रहा है। नवी मुंबई में सैकड़ों जर्जर इमारतों के पुनर्विकास का मुद्दा लंबे समय से लंबित है। कई सोसायटियां बिल्डरों के साथ समझौते के अंतिम चरण में हैं, जबकि कुछ परियोजनाएं मंजूरी के इंतजार में अटकी हुई हैं। ऐसे समय में राज्य सरकार के दो प्रभावशाली नेताओं के बीच विवाद ने राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है।
Source: Dainik Bhaskar February 15, 2026 14:01 UTC