सिवान की शानदार जीत - News Summed Up

सिवान की शानदार जीत


पटना ब्यूरो: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के तहत मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सिवान ने ईस्ट चंपारण को 41 रनों से हराकर अपने अभियान को मजबूती दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिवान की टीम 45.2 ओवर में 215 रन पर सिमट गई, जिसमें मयंक कुमार ने 80 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से शानदार 87 रन बनाए, जबकि फहीम अनवर ने 43 और अंकित चौधरी ने 23 रन का योगदान दिया। ईस्ट चंपारण की ओर से मणिकांत ने 9.2 ओवर में 51 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि एजाज और आशुतोष ने दो-दो सफलताएं हासिल कर टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की। जवाब में 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट चंपारण की टीम 37.2 ओवर में 174 रन पर सिमट गई, जहां करण कुमार ने 45, मणिकांत ने 36 और नवनीत कुमार ने 22 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज प्रभाव नहीं छोड़ सके। सिवान की ओर से गेंदबाजी में हनी कुमार सिंह ने 10 ओवर में 31 रन देकर चार विकेट लेकर जीत की नींव रखी, जबकि अनिकेत चौधरी ने 7.2 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट लिए, मयंक कुमार ने दो और हैदर अली ने एक विकेट चटकाया। सिवान के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर विपक्ष को दबाव में रखा और अंततः टीम को एक अहम जीत दिलाई।


Source: Dainik Jagran March 26, 2026 06:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */