सीएमओ ने देखीं पीएचसी सहन की व्यवस्थाएं - News Summed Up

सीएमओ ने देखीं पीएचसी सहन की व्यवस्थाएं


जासं, मैनपुरी : स्वास्थ्य सेवाओं के साथ वैक्सीनेशन की स्थिति का जायजा लेने के लिए सीएमओ डा. एके पांडेय ने करहल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहन का निरीक्षण किया। यहां चिकित्सकों को मरीजों के बेहतर उपचार के निर्देश देने के साथ उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की भी अपील की।सोमवार सुबह लगभग 11 बजे सीएमओ पीएचसी पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। पीएचसी पर जागरूकता से संबंधित पोस्टर लगवाए जाएं। लोगों को गंदगी और मच्छरजनित बीमारियों के बारे में जानकारी देने के साथ उनसे बचाव के तरीके भी समझाए जाएं। इस मौसम में पेट दर्द और डायरिया के मरीज सबसे ज्यादा आते हैं, ऐसे में दवाओं की कमी नहीं रहनी चाहिए। यहां पीएचसी के दायरे में वैक्सीनेशन के लिए सहन, खिदरपुर, चंदपुरा, सिकंदरपुर और किशनी को मिलाकर पांच अलग-अलग सत्र बनाए गए थे।उन्होंने प्रत्येक सत्रों पर पहुंचकर वहां की स्थिति देखी। ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना का संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। वैक्सीन ही इस संक्रमण से सुरक्षा का एकमात्र माध्यम है। अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो जानकारी के अभाव में वैक्सीन लगवाने से इनकार करते हैं। ऐसे लोगों को जागरूक करने में ग्रामीण हमारी बहुत ज्यादा मदद कर सकते हैं। उन्होंने विशेषकर महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे एकजुटता दिखाएं। प्रयास करें कि गांव की सभी महिलाएं खुद को वैक्सीन लगवाकर सुरक्षित कर लें। ग्राम प्रधान और शिक्षित युवाओं से भी अपील करते हुए कहा कि वे सभी लोगों को जागरूक करें। यदि एक स्थान पर 30 या उससे ज्यादा लोग एकत्र होते हैं तो वे उस स्थान पर अस्थायी बूथ लगवाकर लोगों को वैक्सीन का लाभ देंगे।इस मौके पर यूनीसेफ से संजीव पांडेय, रवींद्र सिंह गौर, सचिव यादव स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, पंकज टिगल, आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी देवी, सीमा, सुनीता, सुधा आदि उपस्थित थे।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran July 05, 2021 21:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */