सीएम धामी ने खटीमा में किया सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन, बुलडोजर से बरसाए फूल - News Summed Up

सीएम धामी ने खटीमा में किया सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन, बुलडोजर से बरसाए फूल


जागरण संवाददाता, खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। बुलडोजर से सीएम धामी पर फूल बरसाए गए। सीएम धामी सैनिक सम्मान समारोह में पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी के पिताजी सूबेदार स्व. शेर सिंह धामी जी की 6वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से हैलीकॉप्टर से लोहियाहेड स्थित हैलीपेड पर पहुंचे। जहां उनका अधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद सीएम धामी कार द्वारा झनकईया होते हुए खेतलसंडा खाम स्थित नवनिर्मित सीएसडी कैंटीन पहुंचे। जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर करोड़ों की लागत से बनी सीएसडी कैंटीन व सैनिक मिलन केंद्र का शुभारंभ किया।पिता को याद किया साथ ही अपने पिता सूबेदार स्व. शेर सिंह की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इससे पूर्व सीएम धामी के मेलाघाट मार्ग से कैंटीन स्थल जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा, ढ़ोल-नगाड़ों व जेसीबी मशीन से फूल वर्षा कर भव्य स्वागत किया।सीएम धामी ने कहा कि जब वह पहली बार खटीमा से विधायक चुने गए थे, तभी उन्होंने यहां कैंटीन निर्माण कराए जाने की मन में साध ली थी। क्याेंकि सीमांत में 9 हजार से अधिक सैनिक व पूर्व सैनिक परिवार रहते है। आज का दिन उनके लिए सबसे बड़ा दिन है, क्योंकि जो सपना उन्होंने सोचा था, वह आज सीएसडी कैंटीन के रुप में पूरा हो गया। इसका भव्य शुभारंभ भी हुआ है।पिता के अनुशासन की बदौलत ही आज वह इस मुकाम है। पिता को वर्दी में देखकर उनके मन में गर्व का भाव पैदा होता था। पिता को याद का आंखें नम हो जाती है। सैनिक रक्षा क्षेत्र में केंद्र सरकार मजबूती से काम कर रही है। पूर्व सैनिकों व सैनिकों को सभी सुविधाएं दी जा रही है।इससे पूर्व सीएम धामी ने सैन्य अधिकारियों के साथ सीएसडी कैंटीन का निरीक्षण करने के साथ खरीददारी भी की। इस दौरान सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में मौजूद वीर नारियों व वीर सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिंह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।


Source: Dainik Jagran April 09, 2026 17:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */