सीतामढ़ी के 2 ब्लॉक में नेपाली हाथी का आतंक: रौतहट से तबाही मचाते रविवार को बैरगनिया में घुसा, फिर सुप्पी में एक शख्स को घायल किया - News Summed Up

सीतामढ़ी के 2 ब्लॉक में नेपाली हाथी का आतंक: रौतहट से तबाही मचाते रविवार को बैरगनिया में घुसा, फिर सुप्पी में एक शख्स को घायल किया


Hindi NewsLocalBiharMuzaffarpurSitamarhiSitamarhi News; One Elephant From Nepal Entered Bairgania On Sunday, Injured A Person In Suppiसीतामढ़ी के 2 ब्लॉक में नेपाली हाथी का आतंक: रौतहट से तबाही मचाते रविवार को बैरगनिया में घुसा, फिर सुप्पी में एक शख्स को घायल कियासीतामढ़ी 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकनेपाल के चंद्रनिगाहपुर क्षेत्र के जंगल से भटक कर एक जंगली हाथी बिहार की सीमा में आ गया है। पहले बैरगनिया और फिर सुप्पी तक पहुंच गया है. रविवार को दोपहर बाद सुप्पी क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद से ही जंगली हाथी का तांडव जारी है। प्रखंड क्षेत्र में हाथी घुसने की खबर वन विभाग के अधिकारी को दी गई। अधिकारी व कर्मियों के शाम तक पहुंचने की संभावना है।इसी क्रम में एक युवक पुरुषोत्तम कुमार महतो को हाथी ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों के सहयोग से उसको किसी तरह हाथी के चंगुल से छुड़ाया गया। फिलहाल उसका इलाज करवाया जा रहा है।बैरगनिया के सरेह में काफी देर तक घूमता रहा हाथी।इससे पहले वह रविवार को बैरगनिया प्रखंड के जोड़ियाही गांव के सरेह में पहुंचा। फिर नदी के किनारे-किनारे अख्ता घाट की तरफ चला गया। बैरगनिया प्रखंड क्षेत्र के जोड़ियाही सरेह में हाथी काफी देर तक घूमता रहा। वैसे बैरगनिया में किसी तरह के जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है।नेपाल में मचाई तबाहीइस जंगली हाथी ने नेपाल में तबाही मचाई है। 2 दिन पूर्व उसने रौतहट जिले के माधव नारायण नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 के मिट्ठूआवा गांव में भारी तबाही मचाई। कई घरों को तोड़ने और लोगों को घायल करने की सूचना है।


Source: Dainik Bhaskar July 04, 2021 11:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */