सातारा जिला परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में हुए हंगामे और पुलिस द्वारा मंत्री शंभुराज देसाई से हाथापाई करने के मामले की गूंज विधानमंडल के दोनों सदनों में सुनाई दी।-इस मामले में विधान परिषद में सत्तापक्ष के लिए असहज स्थिति निर्माण हुई। सुबह विप उपसभापति नीलम गोर्हे ने सातारा के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी को निलंबित करने का आदेश दिया। लेकिन, दोपहर तक इस पर विवाद खड़ा होने पर विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने इस आदेश पर फैसला आरक्षित रख लिया। विधान परिषद में शिंदे गुट और भाजपा में टकराव की स्थिति देखी गई।
Source: Dainik Bhaskar March 24, 2026 13:52 UTC