Hindi NewsLocalRajasthanPaliEntry Will Not Be Available In The Pass Market From May 9Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपसुबह 8 बजे तक ही खुली रहेगी मंडी: 9 मई से बिना पास मंडी में नहीं मिलेगा प्रवेशपाली। 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकपाली। 10 मई से शुरू हो रहे सख्त लॉकडाउन के चलते जिला प्रशासन ने रविवार से सब्जी मंडी में आम उपभोक्ता का प्रवेश निषेध कर दिया है। मंडी में प्रवेश के लिए पास बनेंगे। बिना पास किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मंडी सुबह 8 बजे तक ही खुली रहेगी।जिला कलेक्टर अंशदीप ने बताया कि बैठक में बैठक में तय किया गया कि सब्जी मंडी में सीधे उपभोक्ता व आम आदमी का सब्जी लेने के लिए प्रवेश वर्जित रहेगा। सब्जी मंडी में रिटेल तथा फुटकर सब्जी लेने वाले व्यक्ति नहीं जा सकेंगे। सब्जी मंडी में प्रवेश केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जिन्हें पास जारी किए गए हैं। इसके साथ ही सब्जी मंडी 9 मई से सवेरे 8 बजे तक ही खुली रहेगी। सवेरे 8 बजे के बाद सब्जी मंडी में सभी का प्रवेश निषेध रहेगा तथा मैन गेट बंद कर दिए जाएंगे।उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी के आगे, सामने, पास में तथा रामलीला मैदान में हाथ लॉरी व ठेले इत्यादि खड़े नहीं रहेंगे। हाथ लॉरी व ठेलों पर सब्जी बेचने वाले मोहल्लों में सब्जी का बेचान कर सकेंगे।
Source: Dainik Bhaskar May 08, 2021 16:18 UTC