सुरक्षा: हमारी पुलिस 26/11 जैसे हमलाें के लिए तैयार, आपकी सुरक्षा के लिए रात 12 बजे तक चलाएगी ‘बम-गोलियां’ - News Summed Up

सुरक्षा: हमारी पुलिस 26/11 जैसे हमलाें के लिए तैयार, आपकी सुरक्षा के लिए रात 12 बजे तक चलाएगी ‘बम-गोलियां’


Hindi NewsLocalPunjabAmritsarOur Police Is Ready For Attacks Like 26 11, Will Run 'bomb Bullets' Till 12 O'clock In The Night For Your Safetyसुरक्षा: हमारी पुलिस 26/11 जैसे हमलाें के लिए तैयार, आपकी सुरक्षा के लिए रात 12 बजे तक चलाएगी ‘बम-गोलियां’अमृतसर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकअधिकारियों ने कहा कि ट्रेनिंग के चलते बम धमाकों और फायरिंग की आवाज से लोगों को घबराने की जरूरत नहींमुंबई में हुए 26/11 जैसे हमले से निपटने के लिए नेशनल सिक्याेरिटी गार्ड (एनएसजी) और अमृतसर पुलिस की ओर से माॅकड्रिल की जाएगी। इस दाैरान शहर के कई हिस्साें में हैंड ग्रेनेड और गाेलियाें का इस्तेमाल किया जाएगा। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर अरुण पाल ने दी। उन्होंने कहा कि पुलिस और एनएसजी के जवानाें की ओर से अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग किया जाएगा। पुलिस काे हाईटैक बनाने के लिए ऐसी ट्रेनिंग की सख्त जरूरत हाेती है और एनएसजी ने अमृतसर पुलिस काे इस काम के लिए चुना गया है जाे अच्छी बात है।उन्होंने कहा कि इस दाैरान आवाजाही भी राेकी जाएगी। मेडिकल सुविधा के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। यह ट्रेनिंग वीरवार से शुक्रवार तक चलेगी। पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर ने इस संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, पुलिस और नागरिक अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक भी की। इस मौके पर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर सुरिंद्र सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने कहा कि ट्रेनिंग के चलते बम धमाकों और फायरिंग की आवाज से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं हैं।


Source: Dainik Bhaskar November 03, 2022 01:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */