सुरजीत मर्डर केस: संजीव महाजन की नार्को टेस्ट की एप्लीकेशन पर 4 जून को होगी सुनवाई - News Summed Up

सुरजीत मर्डर केस: संजीव महाजन की नार्को टेस्ट की एप्लीकेशन पर 4 जून को होगी सुनवाई


Hindi NewsLocalChandigarhNarco Test Application Of Sanjeev Mahajan Will Be Heard On 4 June. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपसुरजीत मर्डर केस: संजीव महाजन की नार्को टेस्ट की एप्लीकेशन पर 4 जून को होगी सुनवाईचंडीगढ़ 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकमंगलवार को इस मामले में सुनवाई थी, लेकिन महाजन के वकील राजेश शर्मा ने एक नई एप्लीकेशन दायर की। उन्होंने मांग की है कि नार्को टेस्ट से पहले उन्हें संजीव महाजन से मिलने की इजाजत दी जाए।बाउंसर सुरजीत के पिछले साल हुए मर्डर में पुलिस को संजीव महाजन पर शक है और इसके लिए पुलिस उसका नार्को टेस्ट करवाना चाहती है। पुलिस की दायर की गई याचिका पर 4 जून को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सुनवाई होगी। पुलिस ने पिछले हफ्ते महाजन के नार्को टेस्ट के लिए एप्लीकेशन दायर की थी।मंगलवार को इस मामले में सुनवाई थी, लेकिन महाजन के वकील राजेश शर्मा ने एक नई एप्लीकेशन दायर की। उन्होंने मांग की है कि नार्को टेस्ट से पहले उन्हें संजीव महाजन से मिलने की इजाजत दी जाए। इससे पहले एडवोकेट राजेश शर्मा खुद महाजन की तरफ से उनका नार्को टेस्ट करवाने की मांग कोर्ट में रख चुके हैं, हालांकि कोर्ट ने उनकी मांग को खारिज कर दिया था।


Source: Dainik Bhaskar May 26, 2021 06:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */