Hindi NewsLocalDelhi ncrGurgaonOPD Services Started In The Temporary Hospital Of Devilal Stadiumसुविधा: देवीलाल स्टेडियम के अस्थाई अस्पताल में शुरू हुई ओपीडी सेवाएंगुरुग्राम 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकसिविल सर्जन डाॅ. विरेंद्र यादव ने बताया कि इससे सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के साथ-साथ शहर के बीच में ही मरीजों को डाॅक्टरी सलाह मिल सकेगी।सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के साथ-साथ शहर के बीच में ही मरीजों को डाॅक्टरी सलाह मिल सकेगी100 बेड के अस्थाई अस्पताल का सीएम मनोहर लाल ने किया था शुभारंभकोरोना की दूसरी लहर के दौरान मरीजों के इलाज के लिए ताऊ देवीलाल स्टेडियम में वेदांता द्वारा बनाए गए अस्थायी अस्पताल में अब ओपीडी सेवाएं शुरू हो गई हैं। यहां पर स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई है। सिविल सर्जन डाॅ. विरेंद्र यादव ने बताया कि इससे सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के साथ-साथ शहर के बीच में ही मरीजों को डाॅक्टरी सलाह मिल सकेगी।दरअसल जब यह 100 बेड का अस्थायी अस्पताल बनकर तैयार हुआ तब मरीजों की संख्या बहुत कम हो गई थी। कोरोना महामारी का कहर कम हो गया था। इस अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं हो सका। अस्पताल बनकर तैयार है, ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग ने ओपीडी शुरू कर दी है। हालांकि अभी नागरिक अस्पताल में भी यह ओपीडी चलती रहेंगी। ऐसे में एडिशनल तौर पर यहां ओपीडी लगाई जा रही हैं। देवीलाल स्टेडियम के अस्थाई अस्पताल में डाॅ. जोगिद्र दूहन (फिजिशियन व हृदय रोग विशेषज्ञ), डाॅ. उमेश मेहता (शिशु रोग विशेषज्ञ), डाॅ.
Source: Dainik Bhaskar July 07, 2021 16:18 UTC