— Vikas Singh (@vikassinghSrAdv) August 28, 2020गौरतलब है कि रिया के खिलाफ कानूनी मामले में विकास, सुशांत के पिता केके सिंह की ओर से पैरवी कर रहे हैं. गौरतलब है कि एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने मामले की कई एजेंसियों की जांच और ड्रग्स सेवन के लगे आरोपों को लेकर बात की थी. रिया ने यह भी दावा किया था कि सुशांत डिप्रेशन का सामना कर रहे थे और वे मारिजुआन का सेवन करते थे. रिया ने कहा था, 'उनकी जिंदगी के जिस अकेले हिस्से को मैं नियंत्रित करना चाहती थी वह था उसके ड्रग के यूज को रोकना.' रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के पैसों की हेरफेर पर दिया बयान, बोलीं- मैंने कभी भी उनका एक पैसा नहीं लियाअभिनेता सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर एक पुलिस शिकायत में सुशांत के साथ पैसो की धोखाधड़ी करने और परेशान करने का आरोप लगाया है.
Source: NDTV August 28, 2020 09:45 UTC