सुहाना खान को ₹1 लाख महीना कमाने वाले ने किया प्रपोज, लेकिन जनाब इस स्टारकिड की तो एक ड्रेस ही 2 लाख की होती है - News Summed Up

सुहाना खान को ₹1 लाख महीना कमाने वाले ने किया प्रपोज, लेकिन जनाब इस स्टारकिड की तो एक ड्रेस ही 2 लाख की होती है


बंदा बोला 'मेरी सैलरी 1 लाख प्लस है' दरअसल, गौरी खान ने अपनी बेटी की प्यारी सी तस्वीर शेयर कर उसे बर्थडे विश किया था। इसी पर एक यूजर ने शादी से जुड़ा कॉमेंट किया। शख्स ने गौरी को टैग करते हुए लिखा, 'गौरी मैम मेरी शादी सुहाना खान के साथ करवा दो। मेरी मंथली सैलरी 1 लाख रुपये प्लस है।' हालांकि, यहां नोटिस करने लायक बात ये है कि अपनी लाख रुपये की सैलरी फ्लॉन्ट कर रहे शख्स को शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं है कि शाहरुख की लाडली तो अपनी एक ड्रेस पर ही लाखों रुपये लुटा देती है और उनके शूज तक की कीमत इतनी होती है, जिसे जान लोगों के होश उड़ जाते हैं।पार्टी में पहनी थी 2 लाख की ड्रेस सुहाना ने एक पार्टी के दौरान स्टनिंग आउटफिट वेअर की थी। इस फैशन लवर बाला ने अपने लिए शॉर्ट लेंथ ब्लैक ड्रेस सिलेक्ट की थी, जिसकी बॉडी-हगिंग फिट उनके कर्वी फिगर पर कमाल की लग रही थी। इस ड्रैगन बीडिड वन शोल्डर आउटफिट को सुहाना ने फ्रेंच लग्जरी फैशन हाउस Balmain से लिया था, जिसकी कीमत करीब 2917 डॉलर्स थी, जो भारतीय मुद्रा में 2,11,968 रुपये के बराबर है।हजारों रुपये की ऑरेंज आउटफिट अपने पापा के साथ सुहाना खान एक पार्टी में इस बैंडेज ड्रेस को पहनकर पहुंची थीं। टैंगरीन कलर की आउटफिट में स्टारकिड कमाल की नजर आ रही थी। उनके इस लुक ने काफी चर्चा भी बटोरी थी। सुहाना ने इस स्किनफिट अटायर को फ्रेंच लेबल Herve Leger से लिया था। जानकारी के मुताबिक, इस ड्रेस की कीमत करीब 60,000 रुपये थी।


Source: Navbharat Times May 26, 2021 06:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */