लेकिन समस्या ये थी कि देश में विदेशों से सेब सस्ते कीमत पर आयात हो रहा था, जिससे देश में उत्पादित सेब की कीमतें लगातार गिर रही थी. आलम ये था कि सेब किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही थी. कश्मीर के सेब किसानों की मांगहाल ही में इसको लेकर कश्मीर के सेब किसानों ने ईरानी सेब के आयात पर पाबंदी लगाने का आह्वान किया था, क्योंकि इनकी मानें तो आयातित सेब की कीमतें घरेलू सेब की कीमतों को कम कर रहे थे. सेब किसानों के लिए केंद्र सरकार ने उठाया ये बड़ा कदमदरअसल, केंद्र सरकार ने सेब आयात पर शर्तें लागू कर दी हैं. इसका सीधा मतलब है कि अब विदेशों से 50 रुपये प्रति किलो से कम के भाव पर सेब का आयात नहीं किया जा सकेगा.
Source: Dainik Jagran May 10, 2023 15:08 UTC