Hindi NewsMagazineLife and managementFind Happiness In Small, Simple Things, You Will Find Itसेल्फ हेल्प: खुशी छोटी, सामान्य चीजों में तलाशें... मिल जाएगी10 घंटे पहलेकॉपी लिंककिताबों से खूब सीखने को मिलता है। इस बार किताबों से जानें जीवन में क्यों जरूरी है लक्ष्य, ज्ञान और कल्पना शक्ति...अपने लिए सोचने में कोई बुराई नहीं है, ये अच्छा हैअपने मन को सकारात्मक बनाने का प्रण कर लें। सामान्य चीजों में आनंद लें। अपनी परिस्थितियों का श्रेष्ठ इस्तेमाल करें। सभी के जीवन में कुछ सुखद के साथ कुछ दुखद होता है। कला ये है कि हंसी को आंसुओं से ज्यादा कैसे बनाएं। आलोचना को खुद पर हावी न होने दें। खुद के जैसे बनें। खुद के लिए भी सोचें। (द पावर ऑफ ए पॉजिटिव एटिट्यूड)मंजिल तय नहीं करेंगे तो किस दिशा में आगे बढ़ेंगेअगर आपका कोई लक्ष्य नहीं है तो आपकी सफलता अनिश्चित है। अगर आप नहीं जानते कि आप कहां पहुंचना चाहते हैं तो आप कहीं नहीं पहुंचते। यदि आपकी कोई मंजिल ही नहीं है तो आप किस दिशा में चलेंगे। यदि आप जीवन में वाकई कुछ करना चाहते हैं तो यह जान लें कि लक्ष्य के बिना काम नहीं चलेगा। (टाइम मैनेजमेंट)ज्ञान का उपयोग कैसे करें ये महत्वपूर्ण हैज्ञान दो प्रकार के होते हैं- सामान्य और विशेष। धन का संचय करने में सामान्य ज्ञान का कम ही इस्तेमाल होता है। अधिकतर प्रोफेसर ज्ञान के शिक्षण के विशेषज्ञ होते हैं, लेकिन वे ज्ञान के उपयोग के विशेषज्ञ नहीं होते। ज्ञान को प्राप्त करने के बाद उसे व्यवस्थित और प्रयोग कैसे करें यह सीखना बहुत जरूरी होता है। (थिंक एंड ग्रो रिच)जो हासिल करना चाहते हैं उसकी कल्पना करेंआप अपने आपको किसी भी स्थिति, परिस्थिति, व्यक्ति के प्रति हितकारी, ईमानदार दृश्य आकृतियों से जोड़कर क्रिया व प्रतिक्रिया करने के लिए प्रशिक्षित कर सकते हैं। आप अपने मस्तिष्क में किसी भी स्थिति के सकारात्मक परिणाम की कल्पना करके इसे वास्तविकता की ओर जाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। (पॉजिटिव थिंकिंग)
Source: Dainik Bhaskar July 03, 2021 23:33 UTC