सोना खरीदना हुआ सस्ता, जानिए कितने बढ़ गए चांदी के दाम - News Summed Up

सोना खरीदना हुआ सस्ता, जानिए कितने बढ़ गए चांदी के दाम


नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। गुरुवार के कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट देखऩे को मिली है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक दिल्ली के बुलियन मार्केट में आज सोना 270 रुपये सस्ता होकर 34,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है।हालांकि सोने के उलट चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज के कारोबार में चांदी 120 रुपये के उछाल के साथ 41,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई है। चांदी की कीमतों में तेजी की वजह औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से तेज उठान के चलते देखने को मिली है।ट्रेडर्स का कहना है कि कमजोर वैश्विक रुख के चलते स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से खरीदारी घटी है जिसने सोने की कीमतों पर असर डाला है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,303.94 डॉलर प्रति औंस और चांदी गिरावट के साथ 15.63 डॉलर प्रति स्तर पर रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना क्रमश: 270 रुपये की गिरावट के साथ 34,180 रुपये और 34,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है।हालांकि गिन्नी के भाव 26,100 प्रति 8 ग्राम पीस पर बरकरार रहे हैं। तैयार चांदी 120 रुपये के उछाल के साथ 41,500 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक आधारित डिलीवरी 77 रुपये के उछाल के साथ 40,400 रुपये प्रति किलोग्राम रही है। वहीं दूसरी ओर चांदी के सिक्कों का भाव 80,000 रुपये लिवाल और 81,000 रुपये प्रति 100 पीस बिकवाल पर बरकरार रहा है।Posted By: Praveen Dwivedi


Source: Dainik Jagran February 07, 2019 10:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */