Photo : ET NOW SWADESH Digitalसोने चांदी का भाव, Gold Silver Price Today, Gold Silver Rateहाइलाइट्स आज घरेलू कमोडिटी बाजार की शुरुआत कमजोर रही।MCX पर सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली।आइए जानते हैं आज सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव क्या है।Gold Silver Rate, सोना चांदी भाव आज, 24 फरवरी 2026: आज घरेलू कमोडिटी बाजार की शुरुआत कमजोर रही। MCX पर सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। यह खबर उन लोगों के लिए राहत वाली हो सकती है जो लंबे समय से कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे थे। पिछले कुछ दिनों में लगातार बढ़ती कीमतों ने बाजार में थोड़ी चिंता पैदा कर दी थी। यह कमी सिर्फ खरीदारों के लिए ही नहीं, बल्कि ज्वेलरी कारोबारियों के लिए भी जरूरी है। आइए जानते हैं आज सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव क्या है।Gold Silver Rate: आज MCX पर सोना चांदी का भाव क्या हैअमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ संबंधी फैसले और डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सभी बिजनेस साझेदारों पर 15% टैरिफ लगाने के आदेश जारी करने के बाद, मार्केट में व्यापार संबंधी अनिश्चितता का माहौल है। इस माहौल के बीच होली से पहले यानी आज 24 फरवरी मंगलवार को सोचे चांदी में थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना 745 रुपये गिरावट के साथ 160853 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वही, 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी 861 रुपये की तेजी के साथ 266194 रुपये किलो पर कारोबार कर रहा है। पूरा आर्टिकल पढ़ेंसोने और चांदी में पिछले 3 हफ्तों में सबसे बड़ी उछालबीते सोमवार को चांदी की कीमतों में 15,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई और यह 2,65,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि हाजिर बाजार में सोने की कीमत 3,362 रुपये बढ़कर 1,58,428 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ को रद्द करने के बाद अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से कीमतों में यह उछाल आया।भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)शहर 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव दिल्ली ₹3,001 ₹30,010 ₹3,00,100 मुंबई ₹3,001 ₹30,010 ₹3,00,100 कोलकाता ₹3,001 ₹30,010 ₹3,00,100 पटना ₹3,001 ₹30,010 ₹3,00,100इंटरनेशनल मार्केट में तेजीपिछले तीन हफ्तों में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में यह सबसे तेज वीकली बढ़ोतरी थी। विदेशी बाजार में, कॉमेक्स एक्सचेंज पर सोने के वायदा भाव में 96.61 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस की बढ़ोतरी हुई और यह 5,177 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी के वायदा भाव में 5.58% की बढ़ोतरी हुई और यह 86.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।ET NOW स्वदेश पर जानिए आज 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव क्या है? (Aaj Sone Ka Bhav, Gold Rate Today ) | City wise सोना -चांदी Price क्या चल रहा है।
Source: NDTV February 24, 2026 10:00 UTC