सोने की कीमतों में हुआ इजाफा, आज चांदी के भी बढ़े दाम - News Summed Up

सोने की कीमतों में हुआ इजाफा, आज चांदी के भी बढ़े दाम


नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। सोने में तेजी का रुख मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार के कारोबार में सोना 25 रुपये के उछाल के साथ 34,475 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।सोने की ही तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। आज के कारोबार में चांदी 170 रुपये के उछाल के साथ 41,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई है। चांदी की कीमतों में इस उछाल की वजह औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से तेज उठान रही है।ट्रेडर्स का कहना है कि स्थानीय मांग सुस्त रहने के साथ ही मजबूत वैश्विक संकेतों ने सोने को लेकर सेंटिमेंट्स मजबूत करने का काम किया है, जिसके कारण पीली धातु की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना उछाल के साथ 1,315.33 डॉलर प्रति औंस और चांदी 15.88 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही है। सोमवार को सोने की कीमतों में 340 रुपये का उछाल देखने को मिला था।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 25 रुपये के उछाल के साथ 34,475 रुपये और 34,325 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि गिन्नी के भाव 26,100 रुपये प्रति 8 ग्राम पीस पर बरकरार रहे हैं। वहीं तैयार चांदी का भाव 170 रुपये के उछाल के साथ 41,700 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि साप्ताहिक आधारित डिलीवरी 208 रुपये के उछाल के साथ 40,645 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही है।Posted By: Praveen Dwivedi


Source: Dainik Jagran February 05, 2019 12:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */