सोशल मीडिया / वॉकिन फीनिक्स ने गवर्नर से की कैदियों को छोड़ने की अपील, कहा- "जेल में किसी का भी कोरोना से मरना उचित नहीं" - News Summed Up

सोशल मीडिया / वॉकिन फीनिक्स ने गवर्नर से की कैदियों को छोड़ने की अपील, कहा- "जेल में किसी का भी कोरोना से मरना उचित नहीं"


दैनिक भास्कर Apr 16, 2020, 12:57 PM ISTऑस्कर विजेता एक्टर वॉकिन फीनिक्स ने सरकार से जेल में बंद कैदियों को छोड़ने की अपील की है। एक्टर ने न्यूयॉर्क गवर्नर एंड्रयू कुओमो के नाम एक वीडियो मैसेज जारी किया। साथ ही फीनिक्स ने वीडियो में जेल के खराब हालातों के बारे में भी बताया।"कोई भी जेल में कोरोनावायरस से मरने का हकदार नहीं है"एक्टर ने पोस्ट में लिखा कि, ऑस्कर विजेता एक्टर वॉकिन फीनिक्स की तरफ से संदेश। मैं गवर्नर कुओमो से जेल में बंद कैदियों पर रहम करने की अपील करता हूं। आपके फैसले पर कई लोगों की जान निर्भर है। कोई भी जेल में कोविड 19 से मरने का हकदार नहीं है। वीडियो में फीनिक्स ने कहा कि, जब आप बंदी बनाए जाते हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग और साफ सफाई नहीं होती। लीडर्स को जेल में बंद कैदियों और वहां काम करने वालों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए।15 साल पहले का हादसा किया था यादएसशोबिज के मुताबिक फीनिक्स ने बताया कि, 15 साल पहले उन्होंने 'वॉक द लाइन' फिल्म की सक्सेस पार्टी में जमकर शराब पी ली थी। उन्होंने बताया कि, मैं दुनिया के साथ वैसे नहीं जुड़ा था, जैसे मैं जुड़ना चाहता था। मैं एक बेवकूफ की तरह भाग रहा था, शराब पीकर लोगों को परेशान करने की कोशिश कर रहा था।हो सकते थे बड़े हादसे का शिकारएक्टर ने बताया कि, एक रात उनकी कार क्रेश हो गई थी। इस हादसे के बाद वे सिगरेट जलाने वाले थे, लेकिन अचानक जर्मन फिल्ममेकर हेरजॉग बीच में आ गए। एक्टर ने बताया कि हेरजॉन ने उन्हें सचेत किया कि, पेट्रोल बह रहा है और वे खुद को सिगरेट जलाकर खुद केो आग लगाने वाले थे।न्यूयॉर्क के हाल सबसे खराबजॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 2,600 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां अब तक कुल 30 हजार हजार 844 जान गई है। देश में बुधवार को 30 हजार 206 केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख 38 हजार 111 हो गई है। सबसे ज्यादा संक्रमित न्यूयॉर्क में कुल 11 हजार 586 मौतें हो चुकी हैं, जबकि यहां दो लाख 14 हजार 648 केस की पुष्टि हो चुकी है।


Source: Dainik Bhaskar April 16, 2020 06:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */