'सोसाइटी ने बच्चे संभालने की जिम्मेदारी औरतों को दी है' दरअसल, करीना कपूर खान के चैट शो 'व्हाट वुमन वांट' के एक एपिसोड में जब उनकी सास शर्मिला टैगोर पहुंची थी, तब एक्ट्रेस ने उनसे पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवाल पूछे थे। इस दौरान जब करीना ने अपनी सास से उनकी एक्टिंग लाइफ एक्सपीरियंस के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'शादी के बाद बहुत सी चीजें आपको अपने हिसाब से देखनी पड़ती हैं। एक समय में कई सारे काम करने पड़ते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको अपने बच्चों को भी संभालना है। हमारे पास हाउस हसबैंड्स नहीं है। वरना यह सब अच्छे से मैनेज हो जाता। लेकिन सोसाइटी ने बच्चे संभालने की जिम्मेदारी भी औरतों को ही दी है। अगर कोई महिला अपने बच्चे को छोड़कर काम पर चली जाती है, तो वह अच्छी औरत नहीं है। जाहिर सी बात है, हम सभी अच्छी महिला बनना चाहते हैं'।जिम्मेदारियों का बोझ इस बात में कोई दोराय नहीं कि शादी के बाद लड़कियों पर जिम्मेदारी बढ़ जाती है। लेकिन समय के साथ इन्हीं रिस्पॉन्सिबिलिटी का बोझ कब दोगुना हो जाता है, इस बात का किसी को एहसास नहीं होता। वर्किंग वुमन के लिए यह ज्यादा परेशानी वाली बात है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान उन्हें घर से लेकर बच्चे की पूरी जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है। यही एक कारण भी है कि आज के समय में लड़कियां शादी से कोसों दूर भागने लगी हैं। एक रिसर्च यह भी बताती है कि पिछले कुछ सालों में लड़कियों के देर से शादी करने के मामले बढ़े हैं, जिसका मुख्य कारण शादी के बाद तुरंत उन पर ढेरों जिम्मेदारियों का आ जाना है। करीना कपूर को कभी 'मां' नहीं बुलाएंगी सारा अली खान, वजह जान करेंगे तारीफकाम से करना पड़ता है समझौता घर की जिम्मेदारियों का असर न केवल महिलाओं के काम पर पड़ता है बल्कि परिवार की तरफ से ज्यादा दवाब महसूस करने की वजह से उन्हें अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ जाता है। घर-ऑफिस और बच्चों को मैनेज करना बड़ा ही चैलेंजिंग काम है, जिसे अभी तक औरतें ने बखूबी निभाया है। लेकिन एक समय में आकर इतना बोझ किसी को भी थका सकता है, जिसका सीधा असर महिलाओं के काम पर दिखने लगता है। महिलाएं भले ही टाइम मैनेजमेंट में एकदम पक्की हों, लेकिन पार्टनर से पैरेंटिंग के मामले में मदद ना मिलने पर वह भी असहाय महसूस करने लगती हैं। करीना कपूर को कभी 'मां' नहीं बुलाएंगी सारा अली खान, वजह जान करेंगे तारीफ
Source: Navbharat Times May 26, 2021 10:51 UTC