निवाई| दीनदयाल पब्लिक माध्यमिक विद्यालय सोहेला में छात्र-छात्राओं को बाल भास्कर का वितरण किया गया। बाल भास्कर पाते ही बालकों के चेहरे खिल उठे। शाला निदेशक बी.एल. जाट ने कहा कि बाल भास्कर में बालकों को ज्ञानवर्धक बातें पढऩे लिखने को मिलती है। प्रधानाध्यापक कैलाशचंद चौधरी ने कहा कि हमारे स्कूल में बच्चों को क्रिएटिव बनाने के लिए निबंध, हिंदी-इंग्लिश मीनिंग अंताक्षरी सहित अनेक प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाती है। दैनिक भास्कर संवाददाता कजोड़ गुर्जर ने कहा कि दैनिक भास्कर परिंडा अभियान, तिलक होली, बेटी बचाओ अभियान सहित कई सामाजिक जागरूकता वाले आयोजन करता है।निवाई| दीनदयाल पब्लिक स्कूल सोहेला में बाल भास्कर वितरित करते।
Source: Dainik Bhaskar February 08, 2019 00:22 UTC