सौरव गांगुली-राहुल द्रविड़ ने 22 साल पहले रचा था इतिहास, वर्ल्‍डकप मैच में हुई थी चौके-छक्कों की बारिश - News Summed Up

सौरव गांगुली-राहुल द्रविड़ ने 22 साल पहले रचा था इतिहास, वर्ल्‍डकप मैच में हुई थी चौके-छक्कों की बारिश


सौरव गांगुली-राहुल द्रविड़ ने 22 साल पहले रचा था इतिहास, वर्ल्‍डकप मैच में हुई थी चौके-छक्कों की बारिशRizwan Noor Khanबीसीसीआई के वर्तमान अध्‍यक्ष और पूर्व कप्‍तान सौरव गांगली और एनसीए के डायरेक्‍टर और पूर्व कप्‍तान राहुल द्रविड़ ने आज ही के दिन 22 साल पहले क्रिकेट ग्राउंड पर इतिहास रच दिया था। वनडे वर्ल्‍डकप मैच में इतने रन बरसाए थे कि दर्शकों की तालियां नहीं रुक रही थीं। दोनों ने पहली 300 से ज्‍यादा रनों की पार्टनरशिप कर रिकॉर्ड बना दिया था। दोनों दिग्‍गजों ने 40 से ज्‍यादा चौके और छक्‍के जड़े थे। श्रीलंका के गेंदबाजों को समझ नहीं आ रहा था कि दोनों को आउट कैसे करें।इंग्‍लैंड में खेला गया था ऐतिहासिक मैचइंग्‍लैंड के टॉन्‍टन क्रिकेट ग्राउंड पर 26 मई 1999 को भारत और श्रीलंका की टीमें वनडे वर्ल्‍डकप का 26वां मैच खेलने पहुंची थीं। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इस मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्‍लेबाज एस रमेश (5 रन), सचिन तेंदुलकर (2 रन), कप्‍तान मोहम्‍मद अजहरुद्दीन (12 रन), अजय जड़ेजा (2 रन) और रॉबिन सिंह (0 रन) जैसे धुरंधर बल्‍लेबाज सस्‍ते में आउट हो गए थे।श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाईसौरभ गांगुली बतौर सलामी बल्‍लेबाज और राहुल द्रविड़ फर्स्‍ट डाउन पर खेलने पहुंचे थे। दोनों बल्‍लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की खूब खबर ली। लीडिंग गेंदबाज चमिंडा वास के 10 ओवर में 84 रन लिए और गेंदबाज एरिक उपसांथा 10 ओवर में 80 रन लिए। मुथैया मुरलीधरन के 10 ओवर में 60 रन बटोरे। श्रीलंकाई कप्‍तान अर्जुन राणातुंगा दोनों बल्‍लेबाजों को आउट करने के लिए अपने सभी गेंदबाजों का इस्‍तेमाल कर लिया था।पहली पार्टनरशिप ट्रिपल सेंचुरी का रिकॉर्डसौरभ गांगुली और राहुल द्रविड़ ने वनडे इतिहास की पहली 300 से ज्‍यादा रनों की पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बना दिया। दोनों बल्‍लेबाजों ने 269 बॉल में ताबड़तोड़ तरीके से 318 रन बटोरे। गांगुली ने अपनी पारी में 158 गेंदें खेलीं और 183 रन बनाए। गांगुली सलामी बल्‍लेबाज के तौर खेलने उतरे थे और पारी के आखिरी ओवर की 5वीं बॉल पर कैच आउट हुए। गांगुली ने 17 चौके और 7 छक्‍के भी जड़े।दविड़ ने खेली थी ताबड़तोड़ 145 रन की पारीराहुल द्रविड़ ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए 129 बॉल में 145 रन ठोके। द्रविड़ ने अपनी पारी के दौरान 17 चौके और 1 छक्‍का जड़ा था। वह सौरव गांगुली से पहले 46वें ओवर में रनआउट हो गए थे। गांगुली और द्रविड़ ने मिलकर 42 बाउंड्री जड़ी थीं। टीम इंडिया ने यह मैच 157 रनों से जीत लिया था और गांगुली को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।वनडे में 300+ रनों की पार्टनरशिपसौरव गांगुली-राहुल द्रविड़- 318 रन, 26 मई 1999सचिन तेंदुलकर-राहुल द्रविड़- 331 रन, 8 नवंबर 1999क्रिस गेल-मार्लन सैमुअल्‍स- 372 रन, 24 फरवरी 2015जॉन कैंपबेल-शाई होप- 365 रन, 5 मई 2019#OnThisDay in 1999, the first ever triple-century stand in ODIs 👏 @sganguly99 and Rahul Dravid put together a 318-run stand off 269 balls against Sri Lanka in a World Cup match! — ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 26, 2021ये भी पढ़ें :1 जन से आबूधाबी में खेले जाएंगे PSL के बाकी 24 मैचइंग्लैंड दौरे के लिए तगड़ा कोरोना प्रोटोकॉल, जानें कब रवाना होगी टीम इंडियालंका प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन जुलाई में, देखें शिड्यूलमैच फिक्सिंग के आरोपों से मुक्त हुआ श्रीलंकाई बल्लेबाज


Source: Dainik Jagran May 26, 2021 08:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */