स्किन केयर / स्किन प्रॉब्लम की वजह बन सकता है फेस मास्क, ऐसे हालात में जानें इसे इस्तेमाल करने का सही और सुरक्षित तरीका - News Summed Up

स्किन केयर / स्किन प्रॉब्लम की वजह बन सकता है फेस मास्क, ऐसे हालात में जानें इसे इस्तेमाल करने का सही और सुरक्षित तरीका


दैनिक भास्कर Apr 16, 2020, 12:47 AM ISTदेश में कोरोना लॉकडाउन के कारण अगर किसी बहुत जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ रहा है, तो लोगों को फेस मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है। सरकार की नई गाइडलाइन में भी पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। लेकिन देर तक फेस मास्क लगाने की वजह से स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। फेस मास्क लगाने से लगातार चेहरे पर पसीना आता है, रगड़ लगती है और गहरे लाल निशान बन जाते हैं।मास्क से बैक्टिरियल इंफेक्शन का डरजिनके चेहरे पर ज्यादा पसीना आता है, अगर वे मास्क लगाए रखेंगे तो और पसीना आएगा। इसके कारण व्यक्ति को बैक्टिरियल इंफेक्शन होने का डर बना रहता है। साथ ही मास्क के कपड़े से कुछ लोगों को खुजली, रैशेज, मुंहासे, डर्मेटाइटिस और रुखेपन जैसी परेशानी भी हो सकती है।परेशानी भी पैदा कर सकता है एन95 मास्कपॉलिप्रोपिलीन से बने एन95 मास्क से भी स्किन को परेशानी हो सकती है। यह एक ऐसा फैब्रिक है जिसे मशीनों से बनाया जाता है। एन95 मास्क में 4 परतें होती हैं, जिसकी सबसे भीतरी परत सीधे मुंह के संपर्क में आती है। यह परत पॉलिप्रोपिलीन की बनी होती है। हालांकि, पॉलिप्रोपिलीन को त्वचा के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कई मामलों में यह समस्या पैदा कर सकते हैं।ऐसे करें मास्क का सुरक्षित इस्तेमालमास्क से होने वाली परेशानियों से बचने के लिए पहले चेहरे पर अच्छे से मॉइस्चराइजर लगाए। इसे लगाने से त्वचा की नमी लॉक हो जाती है। ऐसा करने से कील-मुंहासे की समस्या भी कम हो जाती है। बैक्टिरियल इंफेक्शन से बचने के लिए 6-8 घंटे में अपना मास्क बदलते रहें और पसीना साफ करते रहें।


Source: Dainik Bhaskar April 15, 2020 10:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */