स्थानीय मांग के अनुरूप उत्पाद करें तैयार : देवकलेक्टर राहुल देव ने चंद्रमोहन सिंह के साथ लोरमी विकासखंड के चंदली में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का अवलोकन किया।मुंगेली(नईदुनिया न्यूज)। कलेक्टर राहुल देव ने चंद्रमोहन सिंह के साथ लोरमी विकासखंड के चंदली में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का अवलोकन किया। इस दौरान समूह की दीदियों ने कलेक्टर और एसपी को गणेश की मूर्ति उपहार स्वरूप भेंट किया तथा चर्चा के दौरान बताया कि गणेश चतुर्थी पर्व को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा स्थानीय मांग के अनुरूप गणेश मूर्ति बनाया जा रहा है। इससे उन्हे अच्छी खासी आमदनी प्राप्त होगी। कलेक्टर और एसपी ने समूह की महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह स्थानीय मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार कर आत्मनिर्भर बनने प्रोत्साहित किया।
Source: Dainik Jagran September 15, 2023 20:56 UTC