स्पाइसजेट हैदराबाद से सऊदी के जेद्दाह के लिए लॉन्च करेगी डेली फ्लाइट, जानिए कितना है किराया - News Summed Up

स्पाइसजेट हैदराबाद से सऊदी के जेद्दाह के लिए लॉन्च करेगी डेली फ्लाइट, जानिए कितना है किराया


स्पाइसजेट हैदराबाद से सऊदी के जेद्दाह के लिए लॉन्च करेगी डेली फ्लाइट, जानिए कितना है किराया। एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट हैदराबाद से सऊदी अरब के जेद्दाह के लिए नॉन स्टॉप डेली फ्लाइट लॉन्च कर रही है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इसकी शुरुआत 25 मार्च से हो जाएगी।एयरलाइन ने दी गई जानकारी में बताया कि जेद्दाह उसका नौवां अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन होगा। साथ ही यह मिडिल ईस्ट में तीसरा डेस्टिनेशन होगा।एयरलाइन के मुताबिक इस रूट पर वह 189 सीटों वाली बोईंग 737 मैक्स एयरक्राफ्ट संचालित करेगी। एक बयान जारी करते हुए स्पाइसजेट ने कहा कि "नई सेवा स्पाइसजेट को प्रति सप्ताह 2,500 से अधिक सीटें देने में सक्षम होगी।"इस सेवा के लिए हैदराबाद से जेद्दाह के लिए 13,499 रुपया और जेद्दाह से हैदराबाद के लिए 10,799 रुपये किराया है। बता दें कि जेद्दाह सऊदी अरब का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर तीर्थयात्रियों के मक्का और मदीना से नजदीक है।Posted By: Nitesh


Source: Dainik Jagran February 05, 2019 07:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */