स्मृति ईरानी का ममता बनर्जी पर करारा हमला, कहा-SC के फैसले से 'दीदी' की दादागिरी पर लगी रोक - News Summed Up

स्मृति ईरानी का ममता बनर्जी पर करारा हमला, कहा-SC के फैसले से 'दीदी' की दादागिरी पर लगी रोक


खास बातें स्मृति ईरानी का ममता बनर्जी पर करारा हमला कहा-SC के फैसले से 'दीदी' की दादागिरी पर लग गई रोक 'अदालत का फैसला एक तरह से उनपर कटाक्ष है'कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को सीबीआई के समक्ष उपस्थित होने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए बीजेपी ने मंगलवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश से 'दीदी (ममता बनर्जी)की दादागिरी पर अंकुश लगा है.' शीर्ष अदालत का फैसला ममता सरकार के लिए आत्मचिंतन का विषय है. स्मृति ने कहा कि आज के फैसले पर भाजपा सहित चिटफंड घोटाले के 20 लाख पीड़ित गरीब उच्चतम न्यायालय के फैसले के प्रति आभारी होंगे. उन्होंने कहा कि ममता का न्यायालय के फैसले को नैतिक जीत बताना अपने आप में बड़ा विरोधाभास है. भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने न्यायालय के फैसले को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के लिए करारा झटका बताया और कहा कि यह जांच एजेंसी की नैतिक जीत है.


Source: NDTV February 05, 2019 23:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */