स्वच्छ मेरठ स्वस्थ मेरठ: क्रिसमस पर सफाई का तोहफा, बनी आकर्षक रंगोली - News Summed Up

स्वच्छ मेरठ स्वस्थ मेरठ: क्रिसमस पर सफाई का तोहफा, बनी आकर्षक रंगोली


स्वच्छ मेरठ स्वस्थ मेरठ: क्रिसमस पर सफाई का तोहफा, बनी आकर्षक रंगोलीदैनिक जागरण के स्वच्छ मेरठ स्वस्थ मेरठ अभियान के तहत गिरजाघरों के आसपास सफाई अभियान चलाया गया।जेएनएन, मेरठ। दैनिक जागरण के 'स्वच्छ मेरठ स्वस्थ मेरठ' अभियान के तहत गुरुवार को क्रिसमस के उपलक्ष्य मे विशेष सफाई अभियान चलाया गया। शहर के प्रमुख चर्च और उनके आसपास के क्षेत्र में सफाई सुनिश्चित की गई। अभियान में नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।विशेष सफाई अभियान की शुरुआत मिशन कंपाउंड परिसर से हुई। परिसर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हुआ। नालियों की गंदगी साफ कर सिल्ट उठाई गई। सड़क पर झाड़ू लगाई गई। इसके बाद बच्चा पार्क स्थित सेंट थामस चर्च और सिविल लाइंस स्थित दोनों चर्च और उनके आसपास के क्षेत्र में सफाई कराई गई। सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय इस मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चा पार्क स्थित सेंट थामस चर्च की सफाई का निरीक्षण किया। सफाई नायक कमल मनोठिया व श्रीचंद पार्चा ने मिशन कंपाउंड परिसर और चर्च के बाहर आकर्षक रंगोली बनाई। जिसकी लोगों ने प्रशंसा की। सफाई कर्मचारी नेताओं ने लिया स्वच्छता का संकल्पक्रिसमस के अवसर पर दैनिक जागरण के विशेष सफाई अभियान में मनोनीत पार्षद टीसी मनोठिया और सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला, विनेश विद्यार्थी, दीपक मनोठिया, कपिल भुरंडा, नितिन मेहरोल, विनोद चंदौला, मनीष भुरंडा भी पहुंचे। क्रिसमस पर पर स्वच्छता का संकल्प लिया। कहा कि शहर को स्वच्छ बनाना है। सफाई व्यवस्था बेहतर रखी जाएगी।लोगों ने कहा कि.. क्रिसमस का पर्व है। सफाई से बेहतर तोहफा और क्या होगा। बहुत अच्छा लगा कि चर्च के आसपास का क्षेत्र साफ-सुथरा मिला।-अंजू, थापर नगर।हम हापुड़ से आए हैं। क्रिसमस पर सेंट थामस चर्च आते हैं। सफाई देखकर खुशी हुई। नगर निगम को हमेशा ऐसे ही सफाई रखनी चाहिए।गुरुप्रीत। सफाई बहुत जरूरी है। पर्व पर सफाई बेहतर दिखी। रंगोली बहुत आकर्षक बनाई गई। शहर की सफाई में पहले से सुधार है। इसे और बेहतर करना चाहिए।निधि, मलियानाक्रिसमस पर्व पर सभी लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि शहर को स्वच्छ रखेंगे। खुद भी कचरा सड़क पर न फेंके और निगम भी सफाई सुनिश्चित करे।वंदना, शास्त्रीनगरक्रिसमस पर्व पर तोहफा दिया जाता है। इस अवसर पर सफाई से बेहतर दूसरा कोई तोहफा नहीं है। इससे साफ-सुथरे माहौल में लोग पर्व मनाएंगे। सफाई नायकों से इसी उत्साह के साथ शहर सफाई सुनिश्चित रखने की बात कही।इंद्र विजय, सहायक नगर आयुक्तडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 24, 2020 16:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */