हत्या करने के बाद छिपने के लिए चला गया विदेश: 11 साल से था फरार, 5 साल पहले खरीदे मकान में 5 महीने से रह रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार - News Summed Up

हत्या करने के बाद छिपने के लिए चला गया विदेश: 11 साल से था फरार, 5 साल पहले खरीदे मकान में 5 महीने से रह रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार


Hindi NewsLocalRajasthanSikarAfter Killing He Went Abroad To Hide, The Police Kept Searching And Declared A Reward Of 5 Thousand; The House Bought 5 Years Ago Was Living For 5 Months, Arrestedहत्या करने के बाद छिपने के लिए चला गया विदेश: 11 साल से था फरार, 5 साल पहले खरीदे मकान में 5 महीने से रह रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्तारसीकर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंक5 हजार का इनामी हत्यारारंजिश को लेकर एक युवक की हत्या के मामले में 11 साल बाद 5 हजार का इनामी आरोपी पकड़ा गया। जबकि तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके। यहां तक की उनको उम्रकैद की सजा भी हो चुकी। आरोपी हत्या के बाद छिपने के लिए विदेश चला गया था। वहांं पर उसने फरारी काटी।पकड़ा गया प्यारेलाल हुड्डा फतेहपुर के गांगियासर का रहने वाला है। जिस पर गांव के ही ओमप्रकाश जाट की हत्या का आरोप था। ओमप्रकाश 22 जुलाई 2010 को घर से बहन के ससुराल जाने की कहकर निकला था। रात को करीब 11 बजे सूचना मिली कि उसकी लाश जातसर उदनसरी रोड पड़ी हुई है। फतेहपुर सदर थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश को चाकूओं से बुरी तरह से गोदा गया था। मामले में पुलिस ने गैस एजेंसियों से पड़ताल करके जानकारी जुटाई। पता चला कि हत्या का आरोपी प्यारेलाल खाड़ी देश में पहुंच गया। यहां तक की इस बीच पासपोर्ट रिन्यू तक कराने के लिए नहीं आया। विदेश में रहकर ही उसने रिन्यूअल कराया था। करीब पांच साल पहले पत्नी के जरिए एक नई जगह नया मकान खरीदा था।​​​​​​​उधर, मामले में तीन अन्य आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने जांच पूरी कर चालान पेश कर दिया। इतना ही नहीं हत्या में शामिल तीन लोगों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा भी सुना दी। लगातार फरार चलने को देखते हुए प्यारेलाल पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया। प्यारेलाल 5 महीने पहले चुपचाप आकर फतेहपुर के नए मकान में रहने लगा। इसकी जानकारी किसी को नहीं होने दी। लेकिन पुलिस को भनक लग गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 10:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */