उन्होंने लोगों से कोविड-19 के लिए जारी गाइडलाइंस का पालन करने और अपना और अपने करीबियों का खयाल रखने को भी कहा. राजधानी भोपाल में बुधवार को संक्रमण के 157 नए केस सामने आए हैं, ये शहर में अबतक के सबसे ज्यादा नंबर हैं. इसके साथ ही भोपाल में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,669 हो गई है, वहीं 144 लोगों की मौत हो चुकी है. तेजी से बढ़ते मामलों के बीच भोपाल में 10 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है, जो 24 जुलाई की शाम से लागू हो जाएगा. राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को बताया कि राज्य में 10 दिनों के लॉकडाउन के दौरान बस जरूरी सेवाओं की सुविधा उपलब्ध रहेगी, इसलिए भोपाल में लोग पहले ही सारी खरीदारी और व्यवस्था कर लें.
Source: NDTV July 23, 2020 17:37 UTC