हरदोई में अधेड़ की हत्या: 4 साल पहले चचेरा भाई ले गया था उसकी पत्नी, विवाद बढ़ा तो साथियों संग मिलकर बांके से मारकर कर दी हत्या - News Summed Up

हरदोई में अधेड़ की हत्या: 4 साल पहले चचेरा भाई ले गया था उसकी पत्नी, विवाद बढ़ा तो साथियों संग मिलकर बांके से मारकर कर दी हत्या


Hindi NewsLocalUttar pradeshLucknow4 Years Ago, His Cousin Had Taken His Wife, When The Dispute Escalated, He Was Killed By Beating Him With A Bank. हरदोई में अधेड़ की हत्या: 4 साल पहले चचेरा भाई ले गया था उसकी पत्नी, विवाद बढ़ा तो साथियों संग मिलकर बांके से मारकर कर दी हत्याहरदोई 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकहरदोई में खेत पर गए अधेड़ की बांके से काटकर हत्या कर दी गई है।उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। 4 साल पहले उसका चचेरा भाई उसकी पत्नी को भगा ले गया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। जिसके चलते खेत पर जाते समय आरोपी और उसके साथियों ने बांके से मृतक पर हमला कर दिया। उसके गले पर एक के बाद एक कई वार किए गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।खेत की तरफ जाते वक्त हुआ हादसाकछौना इलाके के गाजू गांव के मजरा फत्तेपुर में यह घटना हुई। जहां का निवासी था रामनाथ। वह रविवार की सुबह खेतों की तरफ गया हुआ था। वहां पहले से घात लगाए बैठा था उसका चचेरा भाई रोशन और उसके साथी। जैसे ही उन लोगों ने रामनाथ को देखा उसपर बांके से हमला कर दिया। उसके गले पर एक के बाद एक कई वार किए गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या कर आरोपी वहां से भाग निकले।मृतक की पत्नी ले भागा था आरोपीजानकारी के अनुसार 4 साल पहले रामनाथ का भाई रोशन उसकी पत्नी को ले भागा था। उसी के बाद से दोनों में ठन गई थी। ग्रामीणों ने जब रामनाथ के शव को देखा तो पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में ले किया। एसपी अनिल कुमार यादव फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि 4 साल पहले मृतक की पत्नी को आरोपी लेकर चला गया था। पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसके चलते यह घटना हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तनाव देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 09:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */