Hindi NewsLocalHaryanaPanipatStudents Will Not Use Any Other Student's Material, Classes Will Be Held From 9 To 12 O'clockहरियाणा में आज से खुलेंगे 6 से 8वीं के स्कूल: किसी भी दूसरे स्टूडेंट की सामग्री का इस्तेमाल नहीं करेंगे, 9 से 12 बजे तक लगेंगी क्लासपानीपत 3 घंटे पहलेकॉपी लिंकआज से और गुलजार होंगी स्कूल।इससे पहले 16 जुलाई से सरकार ने कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल किए थे शुरूहरियाणा में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद सरकार ने अब शुक्रवार से कक्षा 6 से 8वीं तक की कक्षाएं भी शुरू करने का निर्णय लिया है। स्कूल आने वाले बच्चों के लिए मास्क पहनना जरूरी होने के साथ दूसरे स्टूडेंट की किसी भी सामग्री के इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी। पेरेंट्स से सहमति पत्र लेकर आना जरूरी होगा। स्कूल में स्टूडेंट्स की उपस्थिति की बाधा नहीं रहेगी।हरियाणा समेत पानीपत में कोरोना के केस कमी आने के बाद प्रदेश सरकार ने अन्य हिदायतों में रियायत देने के बाद शैक्षिक संस्थानों को भी खोलने की अनुमति दी है। बीती 16 जुलाई से सरकार ने कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं के संचालक की अनुमित प्रदान की। हालांकि स्कूल प्रशासन और स्टूडेंट को कोविड-19 की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई थी।अब प्रदेश सरकार ने कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं के संचालक का निर्णय लिया है। शुक्रवार को स्कूल और गुलजार होंगे। सरकार का मानना है कि स्कूल बंद रहने और ऑफ लाइन पढ़ाई से बच्चों के ज्ञान और अलगे सत्र पर प्रभाव पड़ रहा है। इस कारण सरकार ने 9 से 12 तक की कक्षाओं के बाद कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं के संचालक का फैसला किया है।स्टूडेंट को करना होगा नियमों का पालनस्कूल पहंचने वालों सभी स्टूडेंट का तापमान मापा जाएगा। एक कमरे में 15 से अधिक स्टूडेंट नहीं बैठाए जाएंगे। पानीपत में अभी तक रोल नंबर के हिसाब से स्टूडेंट को बुलाया गया है। कोई भी स्टूडेंट अपनी सामग्री किसी अन्य के साथ शेयर नहीं करेगा। पानी की बोतल साथ लानी होगी। कोई स्टूडेंट हाथ नहीं मिलाएगा, न ही कोई अपनी सीट बदलेगा। स्कूल सुबह 9 से 12 बजे तक संचालिक किए जाएंगे। स्टूडेंट का तापमान अधिक होने पर प्रवेश नहीं मिलेगी। स्कूल में प्रवेश के लिए पेरेंट्स का सहमति पत्र अनिवार्य है।
Source: Dainik Bhaskar July 22, 2021 16:41 UTC