हरियाणा में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 626 पहुंचागुरुवार को प्रदेशभर में 31 नए मरीज मिले, सबसे ज्यादा गुड़गांव में 13 मरीज आएदैनिक भास्कर May 07, 2020, 08:31 PM ISTपानीपत. हरियाणा के 21वीं जिले में कोरोना ने दस्तक दे दी है। महेंद्रगढ़ के नारनौल में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के दो जवानों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ये जवान दिल्ली से एक सप्ताह की छुट्टी के बाद यहां आए थे। इनमें से एक राजस्थान का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें क्वारैंटाइन कर दिया है। वहीं प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 600 पार करते हुए 626 पहुंच गया है। गुरुवार को 31 नए मरीज आए। इनमें सबसे ज्यादा गुड़गांव में 13, फरीदाबाद में 6, सोनीपत, झज्जर और जींद में 3-3, महेंद्रगढ़ में 2 और पानीपत में 1 नया मरीज आया है। हरियाणा में अब कुल 358 एक्टिव मरीज हैं। वहीं रिकवरी रेट गिरकर 41.60 प्रतिशत पर आ गया है। हरियाणा में गुरुवार को एक भी मरीज को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली।दिल्ली से कोरोना टेस्ट करवाकर नारनौल में हुए थे क्वारैंटाइनप्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली दयाबस्ती में तैनात जीआरपी के तीन कर्मचारियों को लगातार ड्यूटी करने के बाद एक सप्ताह की छुट्टी मिली थी। तीनों में से एक महेंद्रगढ़ के सुरानी गांव का रहने वाला है, एक राजस्थान के पचेरी का रहने वाला है जबकि एक चरखी दादरी के एक गांव का रहने वाला है। तीनों ने दिल्ली से निकलते वक्त बीते मंगलवार को एक प्राइवेट लैब में अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। वे सैंपल देकर नारनौल आ गए थे।दरअसल राजस्थान के रहने वाले जीआरपी कर्मचारी की नारनौल में ससुराल है। उसने पहले से ससुराल में बात कर रखी थी कि उन्होंने कोरोना टेस्ट करवा रखा है। एक सप्ताह के लिए क्वारैंटाइन होना है। इस वजह से उसके ससुरालवालों ने अपने मकान की सबसे ऊपरी मंजिल उनके लिए खाली कर दी थी। वे वहां रह रहे थे। उनका संपर्क किसी से नहीं था। इस बीच बुधवार शाम को उनकी रिपोर्ट आ गई। राजस्थान के रहने वाले और नारनौल के रहने वाले दोनों कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि चरखी दादरी के कर्मी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद वे सभी नारनौल के सिविल अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्होंने फिर से कोरोना टेस्ट करवाया। अब स्वास्थ्य विभाग ने उनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं और उन्हें वहीं अस्पताल में क्वारैंटाइन कर दिया है।बढ़ते मरीजों के कारण गुरुग्राम जिला प्रशासन ने 6 निजी अस्पतालों का अधिग्रहण कियाबढ़ते मरीजों की संख्या के मद्देनजर गुड़गांव जिला प्रशासन अलर्ट पर है। यहां के 6 निजी अस्पतालों का जिला प्रशासन ने अधिग्रहण कर लिया है। इन अस्पतालों में 600 आईसोलेशन बेड की व्यवस्था कर ली गई है। अब यहां कोरोना संक्रमितों को उपचार के लिए भर्ती किया जाएगा। डीसी अमित खत्री ने गुरुवार को बताया कि ये अस्पताल जिला स्वास्थ्य विभाग के अधीन कर दिए गए हैं।बता दें कि 1 मई की सुबह गुड़गांव रेड जोन से अॉरेंज जोन में शामिल किया गया था। यानी यहां कोरोना का खतरा कम आंका गया था। उसी दिन शाम को ही यहां पर कोरोना के कई केस सामने आए। उस दिन ही नहीं बल्कि उस दिन के बाद से लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अब यहां पर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। यह बड़ा खतरा बन रहा है। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ा और अहम निर्णय लेते हुए यहां के 6 अस्पतालों का अधिग्रहण करके वहां 600 आईसोलेशन बेड तैयार करवाए हैं।बतौर जिलाधीश आदेश जारी करते हुए डीसी अमित खत्री ने कहा है कि डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के लिए मानेसर मिडियोर अस्पताल को निर्धारित किया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से इस अस्पताल को कार्यान्वित होने में समय लग रहा है। इसलिए अब मेट्रो अस्पताल, नारायणा अस्पताल, सिग्नेचर अस्पताल, डब्ल्यू प्रतीक्षा अस्पताल, कोलंबिया एशिया अस्पताल व पार्क अस्पताल को सारे स्टाफ व मेडिकल सुविधाओं सहित अधिग्रहित कर लिया गया है। साथ ही इन्हें सिविल सजन को अलॉट कर दिया है।हरियाणा में 626 पहुंचा पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा
Source: Dainik Bhaskar May 07, 2020 08:26 UTC