हल्की बारिश से बदला गुरुग्राम के मौसम का मिजाज, IMD का येलो अलर्ट जारी - News Summed Up

हल्की बारिश से बदला गुरुग्राम के मौसम का मिजाज, IMD का येलो अलर्ट जारी


जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम में आज हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर सहित गुरुग्राम में आंशिक से पूरी तरह बादल छाए हुए हैं, जिसके कारण पहले के गर्म और धूप वाले दिनों के बाद हल्की ठंडक और राहत महसूस हो रही है।बता दें, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें हल्की से बहुत हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई थी।IMD का अलर्टमौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी हवाएं कमजोर हैं और बुधवार को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से मौसम में बदलाव आएगा। गुरुवार से तापमान फिर बढ़ेगा। इसके बाद, रविवार और सोमवार को मौसम फिर बदलने का अनुमान है।


Source: Dainik Jagran February 18, 2026 05:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */