हाईकोर्ट में कोलकाता पुलिस कमिश्नर की याचिका पर सुनवाई स्थगित - News Summed Up

हाईकोर्ट में कोलकाता पुलिस कमिश्नर की याचिका पर सुनवाई स्थगित


पश्चिम बंगाल सरकार ने चिटफंड मामले में कोलकाता पुलिस प्रमुख राजीव कुमार के आवास पर पूछताछ के लिए सीबीआई टीम के पहुंचने के कदम को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी. राज्य के महाधिवक्ता किशोर दत्ता ने न्यायमूर्ति शिवाकांत प्रसाद को बताया कि कि इस मामले से जुड़ी एजेंसी की एक याचिका पर उच्चतम न्यायालय सुनवाई कर रहा है. न्यायामूर्ति प्रसाद ने सुनवाई गुरुवार तक स्थगित कर दी और मौखिक रूप से एजी से कहा कि वह राज्य पुलिस को जांच में सहयोग करने के लिए कहें. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सोमवार को केन्द्रीय सरकार की आपत्ति के बाद मामले की तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था. इसके साथ ही इस आरोप पर कि राजीव कुमार ने सबूतों से छेड़छाड़ की है इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मामले की जांच करेंगे.


Source: NDTV February 05, 2019 05:43 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */