Hindi NewsLocalBiharPatnaVaishaliLJP Workers Preaparation In Last Stage In Hajipur For Chirag Paswan Aashirvad Yatra On 5th Julyहाजीपुर में आशीर्वाद यात्रा की तैयारी पूरी: दिवंगत पिता रामविलास के साथ लगे चिराग पासवान के पोस्टर, भव्य स्वागत करेंगे LJP कार्यकर्ताहाजीपुर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंककार्यक्रम स्थल पर बड़े-बड़े पोस्टर, झंडे लगाए गए हैं।वैशाली के हाजीपुर, सुल्तानपुर गांव में 5 जुलाई को होने वाली आशीर्वाद यात्रा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंच बनाया गया है। बड़े-बड़े पोस्टर, झंडे लगाए गए हैं। आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के दौरान मंच से चिराग पासवान लोगों को संबोधित करेंगे और यहीं से आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे।इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह ने बताया कि दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के जन्मदिन के अवसर पर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की जाएगी। लोजपा कार्यकर्ता और लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।हाजीपुर के सुल्तानपुर से आशीर्वाद यात्रा की करेंगे शुरुआत, पार्टी कार्यालय में जयंती समारोह मनाएंगे चाचा पारसचिराग पासवान के आशीर्वाद यात्रा को लेकर पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर तैयारियों में जुटे हैं।अवधेश सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर के दलित बस्ती से चिराग पासवान के द्वारा आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। चिराग पासवान के आशीर्वाद यात्रा को लेकर पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर तैयारियों में जुटे हैं। कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान का भव्य स्वागत किया जाएगा।सुबह 11 बजे आएंगे पटनाचिराग दिल्ली से सुबह 11 बजे की फ्लाइट से पटना पहुंचेंगे। इसके बाद वे हाईकोर्ट के पास स्थित डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करेंगे। फिर राजेंद्र नगर टर्मिनल, धनुकी मोड़ से गांधी सेतु के रास्ते वैशाली जिले के जढ़ुआ पहुंचेंगे। वहां बरैय टोला के जगदम्बा स्थान में बाबा चौहरमल की प्रतिमा मार्ल्यापण करने के बाद सुल्तानपुर गांव पहुंचेंगे। वहां दीना पासवान के घर के बाहर अपने पिता की पहली जयंती मनाएंगे। फिर शाम को 5 बजे उनकी आशीर्वाद यात्रा शुरू होगी। जो हाजीपुर, रामाशीष चौक और सोनपुर होते हुए दीघा के रास्ते वापस पटना आ जाएंगे।
Source: Dainik Bhaskar July 04, 2021 17:38 UTC