हादसा टला: श्रीपुरा इलाके में खुले पड़े बिजली के पैनल बॉक्स में आग लगी, एक के बाद एक धमाके होते रहे, आधे घण्टे लोग दहशत में रहे - News Summed Up

हादसा टला: श्रीपुरा इलाके में खुले पड़े बिजली के पैनल बॉक्स में आग लगी, एक के बाद एक धमाके होते रहे, आधे घण्टे लोग दहशत में रहे


Hindi NewsLocalRajasthanKotaFire Broke Out In An Open Electrical Panel Box In Sripura Area, One After The Other Explosions, People Were In Panic For Half An Hour Kota Rajasthanहादसा टला: श्रीपुरा इलाके में खुले पड़े बिजली के पैनल बॉक्स में आग लगी, एक के बाद एक धमाके होते रहे, आधे घण्टे लोग दहशत में रहेसड़क पर खुले बिजली के पैनल बॉक्स में आग लग गईशहर के कैथूनीपोल थाना क्षेत्र के श्रीपुरा इलाके में सड़क पर खुले बिजली के पैनल बॉक्स में आग लग गई।आग लगने से एक के बाद एक धमाके होते रहे। आसपास के लोग दहशत में आ गए। लोगों की मौके पर भीड़ लग गई।गनीमत रही सुबह का वक्त होने के कारण दुकानें खुली हुई नहीं थी। लोगों की आवाजाही भी कम थी। समय रहते निगम दमकल व निजी बिजली कम्पनी KEDL के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ओर आग पर काबू पाया गया। लोगों ने राहत की सांस ली।आग लगने से एक के बाद एक धमाके होते रहे। आसपास के लोग दहशत में आ गएस्थानीय पार्षद आरती शाक्यवाल ने बताया कि उनके इलाके में कई जगह पर बिजली के पैनल बॉक्स खुले पड़े हुए है। कई बार बिजली कम्पनी को शिकायत देने के बाद भी उन्हें कवर्ड नहीं किया गया। आज जोगीपाडा मेन रोड पर शार्ट सर्किट होने से बिजली के पैनल बॉक्स में आग लग गई। आग लगने से पैनल बॉक्स जल गया। एक के बाद एक धमाके होते रहे।वो तो गनीमत रही आग दुकानों तक नही पहुंची। तुरन्त बिजली विभाग में फोन करके लाइन बन्द करवाई। निगम को सूचना दी। निगम की 1दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।


Source: Dainik Bhaskar July 23, 2021 06:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */