हिन्दू जागरण बजरंग शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब - News Summed Up

हिन्दू जागरण बजरंग शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब


ऐप पर पढ़ेंदरभंगा। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भंडारा कार्यक्रम का एक वर्ष पूरा पूरा होने पर अखिल भारतीय हिन्दू जागरण सेवा समिति, दरभंगा की ओर से रविवार को लहेरियासराय से दरभंगा तक भव्य हिन्दू जागरण बजरंग शोभायात्रा निकाली गयी। इसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। बता दें कि अखिल भारतीय हिंदू जागरण सेवा समिति के तत्वावधान में मनोकामना मंदिर प्रांगण में प्रत्येक शनिवार को सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ और भंडारा का आयोजन किया जाता है। अनवरत 53 सप्ताह से यह धार्मिक आयोजन बड़े धूमधाम और भक्तिभाव से किया जा रहा है। 16 जुलाई 2022 से शुरू हुए इस सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के एक वर्ष पूरे हो गए। समिति ने इस मौके पर लहेरियासराय पोलो मैदान स्थित बजरंग बली मंदिर से मनोकामना मंदिर तक शोभायात्रा निकाली। इस दौरान मंदिर की झांकी बने रथ के साथ हजारों की संख्या में लोग सिर पर भगवा पगड़ी बांधे चल रहे थे। इस दौरान लोग जय श्रीराम और जय हनुमान के नारे लगा रहे थे। इस मनोरम दृश्य को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कुछ घंटों के लिए जैसे पूरा दरभंगा शहर रुक सा गया। हिंदू जागरण सेवा समिति के सदस्य कई हफ्तों से इस शोभायात्रा की तैयारी में लगे हुए थे। लहेरियासराय मैदान के बगल से यह शोभायात्रा निकलकर मनोकामना मंदिर में समाप्त हुई।यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।


Source: Dainik Jagran July 17, 2023 06:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */