ऐप पर पढ़ेंआरा, एसं। हिन्दू जागरण मंच की भोजपुर इकाई की ओर से तरारी प्रखंड में विस्तार किया गया। प्रदेश सह संयोजक सोनालाल, जिला मंत्री विशाल सिंह, जिला मंत्री रोहित सिंह बजरंगी, नगर मंत्री आकाश सोनी व नगर संयोजक पवन सत्यार्थी की उपस्थिति में संगठन विस्तार किया गया। गोलू यादव को तरारी प्रखंड का संयोजक का दायित्व दिया गया और सह संयोजक का दायित्व सोनू कुमार, निकू सिंह, रविश कुमार व गोलू कुमार को दिया गया। युवा वाहिनी तरारी प्रखंड का संयोजक का दायित्व राजा प्रताप सिंह को दिया गया व सह संयोजक का दायित्व इंद्रजीत पाल, नीतीश कुमार, धीरज सिंह, प्रिंस सिंह और ऋषिकांत पांडेय को सौंपा गया। अनीश पाल को मीडिया प्रभारी, प्रिंस सिंह को सह मीडिया प्रभारी, अमन सिंह को संपर्क प्रमुख, आशुतोष रंजन को सह संपर्क प्रमुख, शनि कुमार को स्वावलंबन प्रमुख की जिम्मेवारी दी गई।यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
Source: Dainik Jagran June 04, 2023 20:38 UTC